Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्र सरकार से महाराष्ट्र में शिवसेना ने की राज्‍य के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी को वापस बुलाने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2021, शनिवार। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय के अनुसार, राज्‍यपाल कोश्‍यारी एक बार सुर्खियों में हैं, वह बीते कई वर्षो से राजनीति में हैं। वह केंद्रीय मंत्री रहे और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन जब से वह  महाराष्ट्र के राज्यपाल बने हैं तब से हमेशा खबरों और विवादों में घिरे रहते हैं। मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि कोश्‍यारी हमेशा विवादों में ही क्‍यों घिरे रहते हैं ? हाल ही में वह विमान के इस्‍तेमाल को लेकर सुर्खियों में आए थे। राज्‍यपाल कोश्‍यारी विमान से देहरादून जाने के  लिए मुंबई एयरपोर्ट गए थे लेकिन सरकार ने उन्‍हें सरकारी विमान से देहरादून जाने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद उन्‍हें प्राइवेट विमान से देहरादून जाना पड़ा। इस मामले में शिवसेना ने सफाई देते हुए कहा कि विपक्षी भाजपा इसे मुद्दा बना रही है।

शिवसेना ने महाराष्ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भाजपा के ढर्रे पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार यदि संविधान बरकरार रखना चाहती है तो उन्‍हें वापस बुला लिया जाये। शिवसेना ने कहा महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार स्थिर और मजबूत है। केंद्र सरकार उन पर हमला करने के लिए राज्‍यपाल का सहारा नहीं ले सकती।

शिवसेना का कहना है कि सरकार ने जब विमान को उड़ान भरने की मंजूर नहीं दी तो वह  विमान में बैठे ही क्‍यों। संपादकीय में बताया गया है कि ये राज्‍यपाल का निजी दौरा था कानून के अनुसार राज्‍यपाल हो या मुख्‍यमंत्री अपनी निजी यात्रा के लिए सरकारी विमान का प्रयोग नहीं कर सकते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!