Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
राजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद NDA की सरकार बनने की राह आसान नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद NDA की सरकार बनने की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। शिवसेना अभी भी 50-50 के फॉर्मूले की मांग पर अड़ी है, जबकि भाजपा इसके लिए रजामंद नजर नहीं आ रही। सरकार बनाने की जद्दोजहद के बीच शिवसेना ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा है कि महाराष्‍ट्र में कोई कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिनके पिता जेल में हों…

शिवसेना नेता संजय राऊत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ‘महाराष्‍ट्र में कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिनके पिता जेल में हों… यहां हम हैं, जो ‘धर्म और सत्य’ की राजनीति करते हैं। शरद जिन्होंने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है वह कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उद्धव ठाकरे  ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं, लेकिन हम उसे स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। शिवसेना ने शुरू से ही सच्चाई की सियासत की है। हम सत्ता के भूखे नहीं हैं।’

इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात के दौरान 50-50 फॉर्मूले पर सहमति बन चुकी है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने दावा किया है कि महाराष्‍ट्र में सरकार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ही बनेगी। हालांकि, उन्‍होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों दलों के बीच संतुलन के लिए शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद सौंपा जा सकता है।

शिवसेना ने शोले फ‍िल्‍म का डायलॉग दोहराते हुए पूछा था, ‘इतना सन्‍नाटा क्‍यूं है भाई…’

तमाम कवायदों के बीच शिवसेना ने अपने तीखे बयानों के जरिए भाजपा पर दबाव बनाना जारी रखा है। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा था कि इस साल दिवाली पर पटाखों का धूम-धड़ाका सुनाई नहीं दे रहा है। हर जगह 30 से 40 फीसद बिक्री डाउन है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा की सहयोगी पार्टी ने कहा था बैंकों का दीवाला निकल रहा है और जनता की जेब के साथ सरकारी तिजोरी भी खाली है। जीएसटी, नोटबंदी से देश की अर्थव्‍यवस्‍था खराब है, लेकिन कोई भी कुछ बोल नहीं रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!