Breaking News :
>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट ने ओखलकाडा ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम सभा बासकोटी तोक मे आयोजित कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत स्वीकृत सड़कों का किया शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका। भीमताल/ नैनीताल 26 दिसम्बर 2019 (सूचना)। क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट ने ओखलकाडा ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम सभा बासकोटी तोक मे आयोजित कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत स्वीकृत पतलिया – जस्यूडा 03.58 किमी, ढोलीगांव-धैना 12.75 किमी कुल 16.33 किमी सड़क, कुल लागत 10 करोड़ 07 लाख का वैदिक मंत्रो के बीच शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये सासंद श्री अजय भट्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना चलाई गयी थी इसका मुख्य उद्देश्य गाॅव -गाॅव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ना है तांकि विकास की धारा गांवो तक पहुॅच सके। उन्होने कहा कि शिक्षा, स्वाथ्य जैसी मूलभूत सेवाये सड़को के माध्यम से हीे जनता तक पहुॅची है, इसलिये गांव को सड़को से जोडना प्रथमिकता है। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को का जाल बिछाये जाने के साथ ही चारधाम, महानगरों में भी फोर- लेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, तांकि जनता को यातायात की बेहतर सुविधाये मिल सकें। उन्होने कहा ओखलकांडा व बेतालघाट दूरस्थ इलाके हैं इसको ध्यान में रखते हुये प्रदेश सरकार द्वारा टेलीमेडिसन सेवाये प्रांरम्भ की है। जिसका लाभ ओखलकांडा व बेतालघाट की जनता को मिलने लगा है। श्री भट्ट ने कहा की भीडापानी, लूगड, भटेलिया, धैना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से पैरवी की जायेगी। उन्होने कहा कि सरकार जनता के साथ है उनकी समस्याओ का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।

क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैडा ने प्रथम बार ओखलकांडा क्षेत्र में पहुंचने पर सांसद श्री भट्ट का जोरदार स्वागत करते हुये कहा कि उनका प्रयास विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क एवं स्वाथ्य सेवायें प्राथमिकता से पहुंचना है। उन्हाने बताया कि भारत सरकार द्वारा विकासखण्ड के दुर्गम क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के अन्र्तगत 09 सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होने भीमताल में नवीन मंडी खोलने की मांग सांसद के समक्ष रखी तंाकि पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके उपज का बेहतर दाम मिल सकें ।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैडा, धारी ब्लाक आशा रानी, प्रधान नारायण राम, कमल किशोर पाण्डे, अमित कुमार,नरेश कुमार, गीता कान्डपाल, पंजक बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चन्द्र पुजारी, बिशन परगाई, निलाम्बर, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, कुन्दन सिंह चुलवाल, देवन्द्र सिंह बिष्ट, दीवना सिंह मेहरा, देवेन्द्र असगोला, किशन सिंह बिष्ट सहित उपजिलाधिकरी विजय नाथ शुल्क, अधिशासीय अभियंता लो.नि.वि एबी कान्डपाल, पीएमजीएसवाई मीना भट्ट, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!