Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए ब्लाक स्तर पर बनेंगे आश्रय स्थल : मुख्यमंत्री योगी

आकाश आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, लखनऊ। गाय तथा गौवंश के पुर्नवास तथा उनको सुरक्षित स्थान पर रखने को लेकर बेहद चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीषण गर्मी से इनको बचाने के बड़े अभियान में लगे हैं। टीम -09 के साथ रविवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लाक स्तर पर बड़े गौ आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए हैं। बड़े गौ आश्रय स्थल भीषण गर्मी से जानवर को बचाने में बड़े ही उपयोगी होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक ही स्थान पर दो से ढाई हजार गायों को समायोजित करने की क्षमता वाली गौशाला बनाएं। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर गौशालाएं स्थापित करने की योजना बनाएं। सभी गौशालाओं में व्यवस्था सुचारू रूप से रखी जाए। गायों को गर्मी या धूप से सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर यह गौशालाएं ब्लाक स्तर पर बनेंगी तो गायों को चारा तथा ही घास भी आसानी से मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकासखंड स्तर पर 2000-2500 गोवंश क्षमता वाले गो आश्रय स्थल स्थापित करने की योजना बनाएं। इसके साथ प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था सुचारु रखी जाए। गोवंश को गर्मी अथवा धूप से सुरक्षित रखने के प्रबंध किए जाएं। हरा चारा-भूसा आदि के समुचित प्रबंध हों। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में पशु चारे की खरीद अभी कर लेना उचित होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि दुग्ध समितियों के गठन की प्रक्रिया को और तेज करने की अपेक्षा है। इस प्रक्रिया के गति मिलने से दूध तथा इससे बनने वाले खाद्य पदार्थ का उत्पादन भी ब्लाक स्तर पर हो सकेगा। इसमें लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और वह लोग काम में व्यस्त रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 करोड़ गरीब जनता के सुचारु भरण-पोषण के लिए प्रदेश सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। केन्द्र सरकार की ओर से भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मुफ्त दी जा रही है। व्यापक जनहित की यह योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए वितरण सामग्री की उपलब्धता, वितरण प्रणाली आदि की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती रहे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!