Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन

शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने के बाद शेयर किया पोस्ट, कहा ‘उनको गहरा सदमा लगा है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से आज भी सभी हैरान हैं। हमेशा ही हंसने और खुश रहने वाला इंसान अचानक से सुसाइड करने के बारे में कैसे सोच सकता है इस बात पर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है। सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार उनकी मौत पर कई स्टार्स सवाल उठा रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं एक्टर शेखर सुमन लगातार सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच शेखर सुमन ने सोमवार शाम को सुशांत सिंह राजपूत के पिता से उनके पटना वाले घर में जाकर मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

सुशांत के पिता केके सिंह से मिलने के बाद शेखर सुमन ने उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनका हाल कैसा है। शेखर सुमन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने सुशांत के पिता से मुलाकात की। उनके शोक में शामिल हुआ। हम साथ में कुछ देर बैठे। कोई बात नहीं की। वह अभी भी सदमे में हैं। मुझे लगता है कि शोक जाहिर करने के लिए मौन रहना ही ठीक है।’

शेखर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुशांत की मौत मुझे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या लगती है। जो हमारी आंखों को दिखाई दे रहा है उससे कहीं कुछ ज्यादा प्रतीत होता है। सुशांत की मौत के बाद जिस प्रकार एक स्क्रिप्ट तैयार की गई। उससे इसे आत्महत्या दर्शाया गया जो कहीं ना कहीं हत्या लग रहा है। शेखर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री तक अपनी बात को पहुंचा देंगे। आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था।

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। ‘काय पो छे!’ के बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘दिल बेचारा’ अगले महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि उनके फैंस और कुछ स्टार्स चाहते थे उनकी ये स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो। लेकिन, मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार पर उनकी फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!