Breaking News :
>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

BIG BOSS से चर्चाओं में आई शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने थामा भाजपा का दामन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, चंडीगढ़। टीवी एक्ट्रेस और बिग बास 13 की हिस्सा रही शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। संतोख सिंह राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह एक बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार शहनाज के पिता भाजपा के टिकट पर खडूर साहिब सीट पर दावा ठोक सकते हैं, जिसमें शहनाज भी उनकी मदद करेंगी।

मूलरूप से ब्यास के रहने वाले संतोख सिंह का कहना है, अगर भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तो उनकी बेटी शहनाज चुनाव प्रचार में उनकी मदद करेंगी। पहले भी वह ऐसा करती रही हैं। हालांकि वह यह भी कहते हैं कि शहनाज की राजनीति में कोई रुचि नहीं है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने संतोख सिंह सुख समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। बिग बास के फाइनल में जगह बनाने के बाद चर्चा में आई शहनाज तेजी से लोकप्रियता की ऊंचाइयां छू रही है। शहनाज के पिता संतोख सिंह भाजपा ज्वाइन करने को लेकर कहते हैं, मुझे शुरू से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतिया पसंद रही। मेरी लंबे समय से भाजपा ज्वाइन करने की इच्छा थी, लेकिन किसान आंदोलन के कारण कुछ अड़चनें आ गई। चूंकि अब कृषि कानून वापस हो गए हैं और किसान आंदोलन भी खत्म हो गया है, इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की। सुख 2012 में ब्यास विधानसभा सीट (अब यह सीट खत्म हो गई है) से और 2019 की खडूर साहिब लोक सभा सीट से चुनाव लड़े थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!