Breaking News :
>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हिना ख़ान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘ये बिल्कुल भी फनी नहीं है मैंने अपनी सांस रोकी हुई है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। फेमस एक्ट्रेस हिना ख़ान पिता के गुज़रने के बाद अब फिर से अपनी नॉर्मल रूटीन लाइफ में लौट रही हैं। अपने काम पर फोकस करने के साथ-साथ हिना अपनी सेहत का ख़्याल रख रही हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कपालभाती करती नज़र आ रही हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होता है जिससे हिना को गुस्सा आ जाता है और वो इरिटेट हो जाती हैं।

हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज़ और वीडियो आए दिन इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हिना के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं, जैसा की ये वीडियो भी हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हिना लगातार कपालभाती कर रही हैं और उसी वक्त पीछे से कोई उन्हें हंसा रहा है।

हिना पहले तो मुस्कुराते हुए लगातार योगा करती रहती हैं, लेकिन फिर उन्हें गुस्सा आ जाता है और एक्ट्रेस बोलती हैं, ‘ये बिल्कुल भी फनी नहीं है मैंने अपनी सांस रोकी हुई है।’

वीडियो शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा है ‘ये मेरे जीवन की कहानी है……….योग सत्र …….इसे @manaanmeer द्वारा लिया गया, एडिट किया गया और मिक्स किया गया और फिर मुझे परेशान करने के लिए भेजा गया। तुम बहुत परेशान करते हो मनू………ये मुझे शांति से एक्सरसाइज़ भी नहीं करने देता। इस परेशान करने वाला मजेदार वीडियो शेयर कर रही हूं।’

आपको बता दें हिना खान इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली हिना आज किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में हिना का गाना ‘बारिश बन जाना’रिलीज़ हुआ है जो काफी चर्चा में हैं।

इस गाने में हिना शाहीर शेख के साथ नज़र आ रही हैं। दोनों की कैमस्ट्री की तारीफ भी हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!