Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

PM पद के लिए शरद पवार ने बताए तीन उम्मीदवार, राहुल का नाम नहीं किया शामिल

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP)प्रमुख शरद पवार ने लोकसभा चुनाव 2019 के बाद की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए के बहुमत नहीं मिलता है तो ममता बनर्जी, मायावती और चंद्रबाबू नायडू में से कोई देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। बकौल पवार, ‘नरेंद्र मोदी की तरह ये तीनों भी मुख्यमंत्री हैं या रह चुके हैं। इसलिए ये पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।’ खास बात यह है कि एक टीवी चैनल से चर्चा में शरद पवार ने इस पूरे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र नहीं किया।

जब पवार से पूछा गया था कि पीएम पद के लिए आपकी पहली तीन पसंद कौन-से नेता हैं तो उन्होंने ममता बेनर्जी मायावती और चंद्रबाबू नायडू के नाम बताते हुए कहा कि इन तीन नेताओं को मुख्यमंत्री के रूप में राज्य चलाने का अनुभव है। यही कारण है कि वे इन तीन नामों पर जोर दे रहे हैं। बता दें, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं तो चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वहीं मायावती पूर्व में यूपी की सीएम रह चुकी हैं।

पवार ने पीएम उम्मीदवारों की लिस्ट में राहुल का नाम नहीं लिया। इसको लेकर उनकी दलील है कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद को पीएम पद की दौड़ से अलग कर चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में पवार के बयान को इस तरह भी पेश किया गया है कि उनके मुताबिक, ये तीन नेता राहुल से बेहतर पीएम साबित होंगे। हालांकि पवार ने इसका खंडन किया है।

यह सच है कि राहुल कई बार कह चुके हैं कि अभी उनका लक्ष्य पीएम पद नहीं है, लेकिन कांग्रेस का मानना है कि इस पर फैसला लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद होगा। पार्टी को लगता है कि यदि उसका प्रदर्शन रिजनल पार्टियां से बेहतर रहा तो राहुल भी दावेदार हो सकते हैं। हाल ही में बिहार की एक रैली में तेजस्वी यादव ने कहा था कि राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!