Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

शाहरुख की पिस्टल भी बरामद, दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी मिली

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाकों में 24 फरवरी को हुई हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को लेकर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है, जो घटना के शाहरुख ने इस्तेमाल की थी।

हरियाणा से बरामद हुई शाहरुख की कार

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहरुख की उस कार को भी बरामद कर लिया था, जिसमें वह दिल्ली से फरार हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने दिल्ली से निकलने के बाद कार को हरियाणा के एक गैराज में छोड़ दिया था। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि वह कार उसके चाचा के बेटे की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। बता दें कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कांस्टेबल दीपक दहिया पर सरेआम पिस्तौल तानने वाले शाहरुख को पकड़वाने में बरेली (उत्तर प्रदेश) के ड्रग्स माफिया का बड़ा हाथ रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए शाहरुख पहले बरेली चला गया था, इसके बाद वहां से कोई मदद नहीं मिलने पर वह बरेली चला गया। तीन दिन तक यहां पर रहा। इस दौरान वह मीरगंज के खानपुरा मोहल्ले और थाने के पास रहने वाले ड्रग माफिया के यहां भी रहा।  बताया जा रहा है कि इसी ड्रग्स माफिया ने दिल्ली नारकोटिक्स सेल के हस्तक्षेप पर शाहरुख की गिरफ्तारी की तैयारी कराई। बरेली से यही माफिया उसे लेकर शामली पहुंचा। उसने पहले से ही दिल्ली नारकोटिक्स के अधिकारियों से संपर्क कर रखा था। नारकोटिक्स सेल ने क्राइम ब्रांच को जानकारी दी। इसके चलते ही शाहरुख को दबौचा।

यह भी जानें

  • 24-25 फरवरी को हुई हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोग अब भी घायल हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।
  • दिल्ली हिंसा में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
  • कांग्रेस की नेता इशरत जहां भी हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *