Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
फिल्म-जगतमनोरंजन

शाहरुख ने फिल्म जवान से दिखाई नयनतारा की पहली झलक, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म जवान से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। शाहरुख के प्रशंसक तो उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से शाहरुख की झलक तो सब देख ही चुके हैं और अब इससे उनकी हीरोइन नयानतारा का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहरुख ने नयनतारा की झलक साझा कर लिखा, वह तूफान से पहले आने वाली गडग़ड़ाहट है। उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया, इन पर डर का कोई जोर नहीं। नयनतारा का यह बिंदास लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें वह बंदूक थामे नजर आ रही हैं। प्रशंसक अभिनेत्री के इस एक्शन पैक्ड अवतार पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, वाह! स्टाइलिश बॉस लेडी।

जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। चर्चा है कि इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। उनकी एक भूमिका एक खूंखार गैंगस्टर की होगी तो दूसरी भूमिका में वह खूफिया एजेंसी के जांच अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। नयनतारा भी फिल्म में जांच अधिकारी के रूप में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इसी के साथ फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के रोमांटिक सीन भी होंगे।

फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। नयनतारा की भी यह पहली हिंदी फिल्म है। जवान में शाहरुख और नयनतारा के अलावा संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। यह फिल्म वीएफएक्स और एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म 7 सितंबर को एक साथ कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ तमिल और सर्वश्रेष्ठ मलयालम अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है।

2018 में वह फोर्ब्स इंडिया में जगह बनाने वाली साउथ की एकमात्र अभिनेत्री थीं। नयनतारा अभिनय जगत में कदम रखने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उनके मॉडलिंग असाइनमेंट देखकर ही फिल्म निर्माता सथ्यन एंथिकैड ने फिल्म मनासिनक्कारे के लिए उनसे संपर्क किया था। नयनतारा यूं तो सीए बनने का सपना देखती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनेत्री बना दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!