Breaking News :
>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
फिल्म-जगतमनोरंजन

शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ ने पहले ही दिन पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

दर्शकों का सिनेमाघरों तक लौटना शुरू होते ही सिनेमा का असली धमाल शुरू हो चुका है। शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ ने पहले ही दिन वो कर दिखाया है जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक कोई फिल्म नहीं कर सकी। फिल्म के हिंदी संस्करण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन में शाहरुख खान की ही फिल्म ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के तमिल और तेलगू संस्करणों ने भी रिलीज के पहले दिन बेहतरीन कमाई की है।

एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन से करिश्मा दिखाती रही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयन तारा और विजय सेतुपति स्टारर निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने पहले दिन करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘जवान’ के तमिल और तेलुगु संस्करणों दोनों की पहले दिन की कमाई पांच-पांच करोड़ रुपये रही है।

शाहरुख खान और गौरी खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘जवान’ करीब 350 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और अपनी लागत के 20 फीसदी से ज्यादा की कमाई पहले ही दिन करके इसने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से पसंद किया है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही वीकएंड में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर जाएगी। देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ के नाम रहा है। इस फिल्म में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण थीं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने ही हिंदी सिनेमा बनाम साउथ सिनेमा के कंपटीशन में पहली बार एक बड़ी लकीर भी खींची थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!