Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
मनोरंजन

शाहरुख खान ने अपने माता पिता की बात से नाराज़गी जताई,कहा-मैं अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं करूंगा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने परिवार से बेहद करीब हैं। कोई भी इवेंट हो शाहरुख खान कभी भी अपने घरवालों की सराहना करना और उनकी तारीफ करना नहीं भूलते हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान ने अपने स्वर्गीय माता पिता से एक इवेंट के दौरान नाराजगी जताई है।

दुनिया के सबसे पॉपुलर होस्ट में से एक डेविड लैटरमैन ने शाहरुख खान का दिल्ली में इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपने करियर, अपनी पर्सनल लाइफ और अपने माता पिता से जुड़ी कई सारी बातें की हैं। शाहरुख ने अपने माता पिता से नाराज़गी जताते हुए कहा, शायद ये गलत है और मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए लेकिन एक बात है जिससे मैं अपने माता पिता से नाराज़ हूं, वो ये कि उन्होंने मेरे साथ ज्यादा समय नहीं बिताया।

आगे शाहरुख खान ने कहा कि मैंने ये निर्णय लिया है कि मैं लंबे समय तक जिंदा रहूंगा, ताकि मैं अपने बच्चों के साथ अच्छा खासा समय बिता सकूं, और उन्हें कभी भी ये ना लगे कि उनके पैरेंट्स उनके साथ नहीं हैं, मुझे उनके साथ सोना, समय बिताना और उनसे बात चीत करना काफी पसंद है।

डेविट लेटरमैन से बातचीत में शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी शेयर की हैं। शाहरुख ने बताया कि एक लोवर मिडिल क्लास के होने के बाद उन्हें जिस तरह कामयाबी मिली उन्हें ये सब एक सपना लगता है। आपको बताते चलें कि शाहरुख खान की पैदाइश दिल्ली की है।

शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद खान की मृत्यू साल 1981 में कैंसर के कारण हो गई थी, और उनकी माता लतीफ फातिमा साल 1991 में डायबिटीज़ के कारण चल बसीं थीं। माता पिता के गुज़रने के बाद शाहरुख ने अपनी बहन शहनाज़ का खूब ख्याल रखा है। शाहरुख अक्सर अपने माता पिता के बारें में बात करते रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!