Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस-14 : नए सीज़न में शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला भी कर सकते हैं वापसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2020, मंगलवार। बिग बॉस को लेकर एक बार चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सलमान ख़ान होस्टेड इस शो को 3 अक्टूबर से ऑन एयर किया जाएगा। पिछले सीज़न में मिली बेशुमार लोकप्रियता के बाद मेकर्स को इस बार भी शो से काफी उम्मीदें हैं। इसके लिए वे हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास है, पिछले सीज़न की सबसे चर्चित जोड़ी रही- सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की शो में वापसी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शहनाज़ और सिद्धार्थ समेत कई पुराने प्रतिभागी इस नए वाले सीज़न में नज़र आने वाले हैं।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान ख़ान को प्रीमियर एपिसोड के दौरान ज्वॉइन कर सकते हैं। ये दोनों रियलिटी शो में प्रतिभागियों के सर्वाइव करने की क्षमता की जांच करेंगे। इसके अलावा, दोनों ही सेलेब्स कुछ दिन घर में रुक सकते हैं। वे ऐसा करके नए प्रतिभागियों को गेम समझने में मदद कर सकते हैं।

स्पॉटब्वॉय ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इस बात दावा किया है, इस बार शो में कुछ पुराने चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जिन पुराने नाम की चर्चा चल रही है, उनमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना ख़ान, गौहर ख़ान और मोनालिसा शामिल हैं। सिद्धार्थ पिछले सीज़न के विजेता रहे हैं। वहीं, शहनाज़ और उनकी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाएं रही हैं। इसके अलावा, हिना ख़ान सीज़न 11 की रनरअप रही हैं। गौरह ख़ान सीज़न 7 में विनर बनी थीं। वहीं, मोनालीस बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुकी हैं।

इन सब चर्चाओं के बीच अभी तक शो के मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये पुराने चेहरे एक बार फिर शो को चर्चा में ला सकते हैं। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है, जब पुराने प्रतिभागियों को वापस शो का हिस्सा बनाया गया है, जैसे कि पिछले सीज़न में विकास गुप्ता ने एंट्री ली थी। कई पुराने प्रतिभागी एक-दो एपिसोड के लिए अंदर-बाहर करते रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!