Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर, 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि 05 सितम्बर 1942 को खुमाड़ में स्वतंत्रता सेनानियों की भीड़ में तत्कालीन एसडीएम जानसन व गोरी पुलिस ने अधांधुध गोली चलाई जिसमें श्री खीमानन्द, श्री गंगाराम, श्री चूड़ामणि तथा श्री बहादुर सिंह मेहरा की शहादत हुई।

इस शहादत के बाद महात्मा गांधी ने खुमाड़ को [highlight]कुमाऊँ का बारदोली[/highlight] नाम दिया। इस क्षेत्र में सविनय अवज्ञा आंदोलन, नमक सत्याग्रह, कुली बेगार तथा अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन सर्वव्यापी रहा। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों के जज्बे एवं बलिदान को हमें अपनी स्मृतियों में संजोकर रखना होगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी भारत ने अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे 02 माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान राज्य के हित में अनेक निर्णय लिये गये। राज्य सरकार का प्रयास है कि अगले 10 सालों में राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाय। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, कृषि, बागवानी के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके लिए पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है।

समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके सरकार जनता की भागीदार के रूप में कार्य कर रही है। जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सभी अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 10 से 12 बजे तक जनससमयाओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर सल्ट के विधायक श्री महेश सिंह जीना, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!