Breaking News :
>>मानसून सीजन को लेकर सजग रहें अधिकारी- महाराज>>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था आपातकाल- मुख्यमंत्री धामी>>दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं>>धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक>>दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘शहीद सम्मान यात्रा’ : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण हेतु देहरादून के शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी, मेजर विभूति ढ़ौडियाल एवं नायक मोहन सिंह के आँगन की पवित्र माटी एकत्र की

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश भर में विगत 15 नवम्बर से जारी ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ के क्रम में सोमवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी, मेजर विभूति ढ़ौडियाल एवं नायक मोहन सिंह के आँगन से पवित्र माटी एकत्रित की। इस पवित्र माटी को गुनियाल गांव में बनने वाले भव्य सैन्यधाम के निर्माण हेतु ले जाया जाऐगा।

इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा तथा सैन्यधाम निमार्ण कार्य के सूत्रधार, राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार राज्य में ऐतिहासिक सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के अमर बलिदानी वीरों का पुण्य आशीर्वाद सैन्यधाम के कण-कण में विराजित हो, इस हेतु राज्य के 1734 अमर शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को सैन्यधाम के निर्माण में लगाये जाने हेतु राज्य के इतिहास में प्रथम बार ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह इस बात का प्रतीक है कि भाजपा के लिए सैनिकों को सम्मान कितना अहम और महत्वपूर्ण है।
राज्य में जारी शहीद सम्मान यात्रा के दौरान राज्यभर से 1734 अमर शहीदों के आँगन की पवित्र माटी के कलशों को सैन्यधाम में लाया जा रहा है। इस दौरान शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र तथा सॉल देकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा रहा है।
शहीदों के आँगन से पवित्र माटी लाने के इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंजीत रावत, पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!