Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर साधा निशाना,कहा : ‘भाजपा 2024 में 35 सीटें जीती तो 2025 से आगे नहीं टिक पाएगी ममता सरकार’

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए बीजेपी बनाम टीएमसी लड़ाई को और तेज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी 2024 में 42 लोकसभा सीटों में से 35 या उससे अधिक सीटें जीतती है तो ममता बनर्जी सरकार 2025 तक गिर जाएगी। बंगाल में 2019 में बीजेपी ने 18 सीटें जीती थीं, जबकि टीएमसी को 22 सीटें मिली थीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम जिले के सूरी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि नरेन्द्र मोदीफिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें पश्चिम बंगाल से 35 से अधिक सीटें दें और मैं आपको आश्वासन दे सकता हूं कि ममता बनर्जी सरकार 2025 से आगे नहीं बचेगी।” ममता सरकार का तीसरा कार्यकाल 2026 में पूरा होने वाला है।

”मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा” : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘हिटलर जैसा शासन’ है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा 2024 में बंगाल में 35 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटती है, तो कोई भी राज्य में रामनवमी की रैलियों पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा। शाह ने कहा, “मुख्यमंत्री का सपना हो सकता है कि उनका भतीजा मुख्यमंत्री बनेगा। आज, मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा।”

”भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी”

भर्ती घोटाले और टीएमसी से जुड़े लोगों की बरामदगी का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”ममता जी और उनके भतीजे कितनी भी कोशिश कर लें, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने मवेशी तस्करी घोटाले का मुद्दा भी उठाया, जिसमें एक टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल कथित रूप से शामिल थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पशु तस्करी में गिरफ्तार किए गए लोग अभी भी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं।

टीएमसी ने अमित शाह को ‘मौसमी पक्षी’ कहकर दिया जवाब

टीएमसी ने शाह को ‘मौसमी पक्षी’ कहकर जवाब दिया। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “यहां बंगाल में एक मौसमी पक्षी है, लेकिन कोई इसे देखना नहीं चाहता! मिस्टर अमित शाह, दिल्ली वापस जाएं और अपना काम करें। जाहिर है, बंगाल में किसी को भी आपकी फालतू बातों, आपके झूठ, आपके नफरत भरे एजेंडे में कोई दिलचस्पी नहीं है। जाओ कहीं और जहर उगलो।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!