Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डविशेष

शाह शक्ति ब्रिगेड द्वारा सादगी के साथ मनाई गई गाँधी और शास्त्री की जयंती

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अक्टूबर, 2020, शनिवार। शाह शक्ति ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी ने शुक्रवार को  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के जयंती पर हरिओम आश्रम करबारी ग्रांट मैं अनाथ बच्चों के साथ सादगी के सा
थ्र जयंती को मनाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत हर दौर व स्थान में प्रासंगिक रहेंगे। गाँधी जी के विचारों ने भारत वर्ष ही नही संपूर्ण विश्व को मार्ग दिखाया है। गांधी जी के सत्याग्रह, ग्राम स्वराज, छूआछूत को समाप्त करने, नशा मुक्ति व महिला सशक्तीकरण से संबंधित विचार आज पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो चुके हैं। ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में गाँधी जी के सत्य, अहिंसा व प्रेम के सिद्धान्त सर्व मान्य हैं। गाँधी जी ने विश्व बन्धुत्व का भी रास्ता लोगो को दिखाया था।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में जरूरत है कि हम सब आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ रहते हुए देश के विकास एवं नव निर्माण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि सादगी के प्रति तथा जय जवान जय किसान का संदेश देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धान्तों को भी अपनी कार्य प्रणाली में उतारना चाहिए। हमारा जीवन सादगी भरा हो और हम समर्पण भाव से कार्य करें।  उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से देश व समाज हित में करना चाहिए, यहीं महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस उपलक्ष मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन बहुगुणा,  प्रदेश  अध्यक्ष देवेंद्र नवनि, प्रदेश महिला अध्यक्ष भावना अग्गरवाल,प्रदेश महासचिव अमन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर शंकधर, प्रदेश सयोजक सजल अगरवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!