Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्ड

चमोली जनपद में सात सड़कें बंद

चमोली जनपद में सात सड़कें बंद

गोपेश्वर: पहाड़ में बारिश से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। चमोली जिले में सात से अधिक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही के लिए लोगों को कई-कई किलोमीटर दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी हैं। अधिकांश संपर्क मागरें पर सड़कें खोलने के लिए मशीनें उपलब्ध नहीं हैं।

चमोली जिले में ग्रामीण सड़कों को जोड़ने वाली तीन सौ से अधिक सड़कें हैं, जिसमें से सात से अधिक सड़क बंद होने से निजमुला घाटी के 12 से अधिक गांव प्रभावित हैं वहीं बेमरु स्यूण मोटर मार्ग बंद होने से सात से अधिक गांव के ग्रामीण पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। सड़क बंद होने की स्थिति में एनएच के चौड़ीकरण के लिए आई मशीनें जगह-जगह मौजूद हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सड़कों को खोलने के लिए संसाधनों की कमी साफ दिख रही है। यही कारण है कि मानसून शुरू होने के दिन ग्रामीण क्षेत्रों की सात से अधिक सड़कें बंद हैं।

ये हैं सड़कें बंद

बिरही-गौंणा मोटर मार्ग

नंदप्रयाग-देवखाल मोटर मार्ग बंद

डिडोली संपर्क मार्ग

हापला-कलसीर मोटर मार्ग

कनकचौरी-रौता मोटर मार्ग

अपर चमोली खैनोली मोटर मार्ग

लासी सरतोली मोटर मार्ग

पीपलकोटी-बेमरु स्यूंण मोटर मार्ग

क्या कहते हैं अधिकारी

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। सड़क से संबंधित विभागों से लगातार कार्य की प्रगति ली जा रही है। मानसून के दौरान सड़कों को त्वरित गति से खोलना जरुरी है।

नंद किशोर जोशी

आपदा प्रबंधन अधिकारी

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के बारिश के दौरान बंद होने की घटनाएं हो रही हैं, जिसे त्वरित गति से खोले जाने के प्रयास किए जा रहे। लोनिवि ने जेसीबी मशीनों सहित अन्य संसाधनों को बंद सड़कों को खोलने के लिए लगाया गया है।

डीएस रावत

अधिशासी अभियंता लोनिवि गोपेश्वर

मानसून के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें आए दिन बंद होने से ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल ही तय करनी पड़ रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए मीलों की पैदल दूरी जोखिम उठा कर आवाजाही करने को विवश हैं।

रविद्र नेगी

निवासी बेमरु

सगाई के लिए नापी 13 किमी पैदल दूरी

चमोली जिले में आए दिन बारिश ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही है। पीपलकोटी के कम्यार गांव के रघुनाथ सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह की सगाई मंगलवार को कलगोठ गांव के केदार सिंह की लड़की पूर्वा से होनी थी। मगर सड़क बंद होने से उन्हें 13 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ी। कम्यार गांव से कलगोठ गांव की दूरी आठ किलोमीटर है, लेकिन उन्हें सड़क बंद होने से उन्हें पांच और किलोमीटर यानी 13 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!