Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

मरीजों की सेवा करना ही नर्सिंग स्टाफ़ की सबसे बड़ी मानवता है : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024, देहरादून। कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुआँवाला देहरादून में आज नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं हेतु लैंप लाइटिंग और समर्पण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्ज काउंसिल की रजिस्ट्रार डा० मनीषा ध्यानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चिकित्सक को सबसे ज्यादा सहयोग नर्स का होता है। नर्स के सहयोग के बिना मरीज का पूर्ण इलाज नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यदि हम मरीजों की सेवा दिल से नहीं कर सकते हैं, तो हमें इस व्यवसाय में नहीं आना चाहिए। यह पैसे कमाने की जगह नहीं है। यहां किसी का जीवन आपकी देखरेख पर निर्भर करता है। क्योंकि इसमें वे पैसे के साथ मरीजों की दुआयें भी पाती हैं। हमें मरीजों से मृदुल व्यवहार करना चाहिए और इलाज के दौरान सहन-शक्ति बनाये रखनी चाहिए। मरीज को सिर्फ मरीज समझकर अपने परिवार का सदस्य समझना चाहिए।

वहीं संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह शपथ नर्सिंग पेशे की पवित्र प्रकृति और नर्सों का उनके रोगियों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की निरंतर याद दिलाने का काम करती है। तनाव और थकान के समय में, प्रतिज्ञा प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम कर सकती है, उस जुनून और उद्देश्य की भावना को फिर से जागृत कर सकती है जिसने व्यक्तियों को सबसे पहले नर्सिंग की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।

संस्थान के मैनेजिंग डॉयरेक्टर संजय जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सों के पेशे को एक सम्मानित सेवा का पेशा बनाया। लैंप लाईटिंग सेरेमनी उसी याद में आयोजित की जाती है। यह हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है।

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ० सुमन वशिष्ठ ने कहा कि नर्स की प्रतिज्ञा दयालु, रोगी-केंद्रित देखभाल प्रदान करने के लिए नर्स की प्रतिबद्धता की एक कालातीत अभिव्यक्ति है। यह उन मूलभूत मूल्यों को दर्शाता है जो नर्सिंग पेशे को रेखांकित करते हैं और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल की जटिलताओं से निपटने में नर्सों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका नेहा पंवार ने शपथ के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला तो वहीं हीना मनवाल ने शपथ पत्र पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन नितिका भट्ट ने किया। इस दौरान कॉलेज के उपप्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, नर्सिंग डिपार्टमेंट की समस्त शिक्षिकाएं व 500 छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!