Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनस्वास्थ्य के प्रति गम्भीर एवं संजीदा जिलाधिकारी सविन बंसल की अभिनव पहल : महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी में बनेगी आधुनिक पैथोलाॅजी लैब

  • जिलाधिकारी सविन बंसल ने 21 लाख रुपये स्वीकृत किए, स्टाफ की भी हुई तैनाती।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 27 दिसम्बर 2020, हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल के सकारात्मक पहल से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में शीघ्र आधुनिक पैथोलाॅजी लैब की स्थापना की जाएगी। लैब स्थापना हेतु जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने 21 लाख रूपये अवमुक्त किये, साथ ही सुचारू लैब संचालन हेतु 2 लैब टैक्निीशियन व 2 लैब अटैंडेन्ट की भी तैनाती की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अभिप्रेरणा से हो पा रहे हैं जनस्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य।

गौरतलब है कि महिला चिकित्सालय की स्थापना से अब तक चिकित्सालय में लैब की स्थापना नहीं हुई थी। जिससे गर्भवती महिलाओं व जच्चा-बच्चा को जाँच हेतु बेस चिकित्सालय हल्द्वानी अथवा प्राइवेट लैब में जाना पड़ता था। जिससे मरीजों व निर्बल वर्ग की महिलाओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था व समय तथा धन की भी हानि उठानी पड़ती थी। महिलाओं की इस परेशानी को देखते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के जहन में काफी समय से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में लैब स्थापना का विचार चल रहा था, मगर कोविड-19 के कारण थोड़ा समय लग गया।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]जनस्वास्थ्य के प्रति गम्भीर एवं संजीदा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जिले में तैनाती से ही आम गरीब व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के लिए तत्पर रहे हैं। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल बंसल का मानना है कि चिकित्सालयों में आधुनिक पैथोलाॅजी लैब हो तो निश्चित ही ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा होता है तथा विभिन्न प्रकार की जाँचों के लिए मरीजो को इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने चिकित्सालयो में आधुनिक पैथोलाॅजी लैब स्थापना का बीड़ा उठाया है। उन्होंने हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में पैथोलाॅजी लैब स्थापना करने से पूर्व भी संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी मे भी निरीक्षण के 20 दिन में आधुनिक लैबों की स्थापना की। जिससे इन चिकित्सालयों में ओपीडी मे आने वाले मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्वि हुई है।[/box]

महिला चिकित्सालय में 2 लैब टैक्निशियन की तैनाती व उपकरण स्थापित कर दिये गये हैं, तकनीशियनों को ट्रेनिग भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व महिला चिकित्सालय सीएमएस को आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व पैथोलाॅजी लैब संचालित करने के निर्देश दिये साथ ही महिला चिकित्सालय की सीएमएस व स्टाफ को शीघ्र लैब स्थान चयन व उपकरण स्थापना हेतु बधाई भी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!