Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

दून के रायपुर स्टेडियम में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज जल्द

देहरादून : अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (रायपुर) में अब दूसरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी जल्द खेले जाने की उम्मीद है। यह सीरीज अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच खेली जानी है। बीसीसीआइ के अधिकारी इस सीरीज के लिए तिथि तय करने में जुटे हैं। इसकी पुष्टि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने स्वयं की है।

खेल मंत्री पांडेय ने कहा कि रायपुर स्टेडियम में दूसरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उनकी बीसीसीआइ के अधिकारियों से बातचीत भी हुई है। सीरीज का होना लगभग तय है, लेकिन अभी तिथि तय नहीं हो पाई है। बीसीसीआइ के अधिकारी अभी सीरीज का प्रारूप तय करने में जुटे हैं।

सीरीज वन-डे होगी या टेस्ट, इसे लेकर भी अभी निर्णय नहीं हो पाया है। कहा कि उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट हो जाए। वहीं अफगानिस्तान टीम का रायपुर स्टेडियम पहले की तरह ही होम ग्राउंड रहेगा।

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच भी हो सकती है सीरीज 

देहरादून के रायपुर स्टेडियम अब बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के लिए भी तैयार है। खेल मंत्री ने इशारों ही इशारों में संकेत दिए कि रायपुर स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट सीरीज के लिए जमीन तैयार की जा रही है। इस दिशा में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, हालांकि सीरीज के होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

उत्तराखंड मान्यता पर सीओए ने खेलमंत्री से मांगे सुझाव

बीसीसीआइ से उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता को लेकर खेल मंत्री प्रशासक समिति (सीओए) के संपर्क में हैं। मान्यता के मुद्दे पर सीओए को आवश्यक सुझाव भी दिए हैं। ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने इसके संकेत दिए।

उन्होंने कहा कि अब क्रिकेट एसोसिएशनों की आपसी जंग के कारण युवा क्रिकेटरों के हितों को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। खेल मंत्री पांडेय ने कहा कि सीओए उत्तराखंड की मान्यता का मुद्दे पर जल्द निर्णय लेना चाहती है। बताया कि वो पिछले तीन महीने से सीओए के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि इस बार उत्तराखंड की मान्यता पर निर्णय होना तय है। जो निर्णय पिछले कई वर्षों तक नहीं हुआ, वो आने वाले कुछ दिनों के भीतर होगा। ई-मेल भेजने की थी जानकारी खेल मंत्री ने कहा कि बीसीसीआइ की प्रशासक समिति की ओर से चारों क्रिकेट एसोसिएशनों को भेजे ई-मेल की उन्हें जानकारी है।

उन्होंने कहा कि सीओए, उत्तराखंड के मसले पर सक्रिय हो गई है। सीओए की ओर से उन्हें जानकारी दी जाती है। क्रिकेट एसोसिएशनों को दी नसीहत खेल मंत्री ने क्रिकेट एसोसिएशनों को नसीहत देते हुए कहा कि उत्तराखंड वर्षो से बीसीसीआइ की मान्यता की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशनों की आपसी खींचतान के चलते युवा क्रिकेटरों का भविष्य अधर पर है।

अब युवा क्रिकेटरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशनों को अपना हित त्यागकर युवा खिलाड़ियों के भविष्य के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। अगर इसके बाद भी एसोसिएशन नहीं चेती तो वह इसकी स्वयं जिम्मेदार होगीं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *