Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

देहरादून में सनसनीखेज वारदात : तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 11 फ़रवरी 2026, देहरादून। शहर के तिब्बती मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर दोपहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है, जो अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि अर्जुन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे और इसी दौरान जब वह अपनी कार में बैठे थे, तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जो सीधे सीने में लगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि देहरादून जिले में दो सप्ताह के भीतर यह चौथी हत्या है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में एक छात्रा की हत्या हुई थी। 31 जनवरी को ऋषिकेश में एक महिला प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में गुंजन नामक युवती की चापड़ से हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *