Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
देश

निर्भया की मां से बोलीं वरिष्‍ठ वकील इंदिरा जयसिंह, सोनिया गांधी की तरह दोषियों को माफ कर दें

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से सोनिया गांधी के उदाहरण का अुनसरण करते हुए दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को सोनिया गांधी ने माफ कर दिया था। दिल्ली की एक अदालत द्वारा चार दोषियों की फांसी की तारीख टालने पर निर्भया की मां ने निराशा व्यक्त की। इसके कुछ देर बाद इंदिरा जयसिंह ने उनसे ये अनुरोध किया।

इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं निर्भया की मां के दर्द से पूरी तरह परिचित हूं। मैं उनसे सोनिया गांधी के उदाहरण का अनुसरण करने का आग्रह करती हूं, जिन्होंने राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को माफ कर दिया और कहा कि वह उसके मृत्युदंड नहीं चाहती। हम आपके साथ हैं लेकिन मृत्युदंड के खिलाफ हैं।’ 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में भूमिका के लिए नलिनी को गिरफ्तार किया गया था और उसे दोषी ठहराया गया था।

निर्भया की मां ने अदालतों और सरकार पर निशाना साधा

इससे पहले शुक्रवार को निर्भया की मां ने कहा कि अदालतों और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2012 में जो लोग रैली में भाग लेने गए थे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारे लगाए थे। वही लोग अपनी राजनीतिक लाभ के लिए मेरी बेटी की मौत के साथ खेल रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए फांसी को रोक दिया है। निर्भया मामले के दोषियों को पहले 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जानी थी, लेकिन अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।

दोषियों को फांसी नहीं होती तबतक वह संतुष्ट नहीं होंगी निर्भया की मां 

निर्भया की मां ने कहा कि जबतक दोषियों को फांसी नहीं होती तबतक वह संतुष्ट नहीं होंगी। बता दें कि निर्भया मामले में विनय, अक्षय, पवन और मुकेश को दोषी ठहराया गया। इन चारों को 16-17 दिसंबर, 2012 की रात को दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!