Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए चारुचंद्र चंदोला सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अंथवाल और विकास गुसाईं

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं जितेंद्र अंथवाल

➤ दैनिक जागरण में कार्यरत हैं वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान चारुचंद्र चंदोला से वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अंथवाल और विकास गुसाईं नवाजे गये। दोनों ही पत्रकारों को यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय पत्रकारिता व जनसहभागिता के लिए दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अथंवाल वर्तमान में उत्तराचंल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं व पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स में अपनी सेवायें दे रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं दैनिक जागरण में अपनी सेवायें दे रहे हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं जितेंद्र अंथवाल

वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अथंवाल ने 29 सितंबर 1993 को पत्रकारिता में कदम रखा था। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने दून दर्पण से की। जिसके बाद हिमालय दर्पण, ईरम न्यूज (केबल नेटवर्क के जरिए प्रसारित उत्तराखंड की पहली टीवी न्यूज), दैनिक जागरण, वैली मेल, अमर उजाला (करीब 14 साल), समाचार प्लस समूह, डीडी देहरादून से होते हुए अब पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स में यह सफर लगातार जारी है। वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अथंवाल ने उत्तराखंड आंदोलन को आगाज़ से अंजाम तक समूचा कवर किया और पत्रकारिता के साथ-साथ आंदोलन में सीधे तौर पर कभी प्रत्यक्ष-कभी परोक्ष भागीदारी की। 2005 में पहली बार प्रेस क्लब महामंत्री के तौर पर राजधानी में सचिवालय कांड के विरोध में 12 दिन तक चले पत्रकारों के अब तक के सबसे बड़े और लंबे आंदोलन को लीड किया। कोविड कि खिलाफ जंग में 2020 और 21 में पत्रकारों और जनसहभागिता का मॉडल विकसित कर ‘मिलकर लड़ेंगे ये जंग‘ नाम से मुहिम को संचालित किया।

दैनिक जागरण में कार्यरत हैं वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं

वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं को पत्रकारिता करते हुए 18 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। उन्होने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत हिमाचल टाइम्स से की। जिसके बाद वह राष्ट्रीय समाचार पत्र दैनिक जागरण से जुड़ गये। आज उन्हें दैनिक जागरण के जुड़े हुए 17 वर्ष का समय हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं ने अपनी धारधार लेखनी के जरिए जनहित से जुड़े मुददों को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही अपने खबरों के जरिए तंत्र में छिपे भ्रष्टाचार, घपले-घोटालों को उजागर करने का काम किया।

गौरतलब है कि स्व० चारुचंद्र चंदोला स्मृति समिति पत्रकारों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करती है। चारुचंद्र चंदोला उत्तराखंड के खांटी पत्रकार और साहित्यकार थे। उन्होंने 1958 में मुंबई में टाइम्स आफ इंडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसके बाद लगभग 50 साल तक युगवाणी से जुड़े रहे। वह ‘अमर उजाला’, ‘आज’ समेत कई प्रमुख समाचार पत्र-प़़त्रिकाओं में कार्यरत रहे। उन्होंने कई कविता संग्रह और कहानियाँ लिखीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!