Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 फ़रवरी 2024, देहरादून। उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा देहरादून में आयोजित एक सम्मान कार्यक्रम में, वर्ष 1991 से पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख सचिव आईएएस एसएस पाकती, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी, अपर आयुक्त खाद्य व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी, पदम श्री माधुरी बड़थ्वाल, डॉ. एसडी जोशी व हर्षमणि व्यास उपस्थित रहे।

विदित रहे कि वरिष्ठ पत्रकार गिरीश जोशी ने वर्ष 1991 में भवाली, नैनीताल से अमर उजाला, समाचार पत्र के माध्यम से अपनी पत्रकारिता की शुरूआत की तथा उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और विषम परिस्थितियों में भी अपनी लेखनी की धार को तेज बनाये रखा। वर्ष 1992 से 1993 तक अमर उजाला अल्मोड़ा में कार्यरत रहे। वर्ष 1994 से 2000 तक अमर उजाला ब्यूरो कार्यालय, हल्द्वानी एवं 2000 से 2008 तक अमर उजाला ब्यूरो कार्यालय पिथौरागढ़ में ब्यूरो प्रभारी रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में परिस्थितियाँ आज की तरह सुगम नहीं थी, विषम परिस्थितियों एवं कठिन दौर में भी गिरीश जोशी ने अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता जारी रखी। वर्ष 2009 से वर्तमान तक जनपक्ष आजकल, हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी पत्रकारिता को निरंतर जारी रखे हुए हैं।

 Uttarakhand Gaurav Samman-2024

निष्पक्ष एवं बेहतरीन पत्रकारिता के साथ-साथ, मृदुभाषी गिरीश जोशी सरल एवं सुगम व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और समाज सेवा के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हाल में हुई हिंसा के बाद उत्तराखंड शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार गिरीश जोशी को मानवाधिकार कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।

उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा सम्मानित किये जाने पर उन्होंने क्लब से जुड़े समस्त सम्मानित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनका मनोबल बढ़ा है तथा पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, लोक संस्कृति, आरटीआई, पलायन, पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!