Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का निधन

  • प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया।कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली।

अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ऑस्कर फर्नांडिस के निधन की जानकारी कांग्रेस की प्रवक्ता लवन्या बल्लाल ने ट्वीट कर दी है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस को कर्नाटक के मंगलुरू में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ऑस्कर फर्नांडीस योग करने के दौरान गिर गए थे। फर्नांडीज़ को गिरने की वजह से मस्तिष्क में अंदरूनी चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दु:ख

 पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएमओ ने पीएम मोदी के संदेश के साथ ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद  ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

यूपीए सरकार के दौरान संभाल चुके हैं ये मंत्रालय

आपको बता दें कि ऑस्कर फर्नांडीज़ केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोज़गार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वो यूपीए 1 के दौरान श्रम एवं रोज़गार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुके थे। फिलहाल वो कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!