Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

AAP के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल 25 सितंबर से शुरू करेंगे रोजगार गारंटी यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल 25 सितंबर से प्रदेश में रोजगार गारंटी यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में जाएगी। इसका उद्देश्य अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी योजना को घर-घर पहुंचाना है। पहले चरण में कर्नल कोठियाल नौ विधानसभाओं में जाएंगे। यात्रा को हरी झंडी प्रदेश के बेरोजगार दिखाएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने दी।

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि कर्नल कोठियाल अपनी टीम के साथ हर दिन एक विधानसभा में यात्रा पर निकलेंगे। रोजगार गारंटी यात्रा के तहत 300 नुक्कड़ नाटक और सभी विधानसभाओं में रोड शो किए जाएंगे। पहले चरण में 25 सितंबर को नैनीताल, 26 सितंबर को भीमताल, 27 सितंबर को रानीखेत, 28 सितंबर को सल्ट, 29 सितंबर को द्वाराहाट, 30 सितंबर को सोमेश्वर, एक अक्टूबर को अल्मोड़ा, दो अक्टूबर को कपकोट और तीन अक्टूबर को बागेश्वर में यात्रा निकाली जाएगी।

कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने माता मंगला और भोले महाराज से लिया आशीर्वाद

AAP के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने गुरुवार को दिल्ली में माता मंगला और भोले जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। कर्नल ने कहा कि माता मंगला और भोले जी महाराज का समाज के लिए किया गया योगदान किसी से छिपा नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!