Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

मवेशियों को नहाते देख नदी किनारे रुके ग्रामीण को गुलदार ने बनाया निवाला

रायवाला, देहरादून : सोमवार शाम को घर से कुछ दूर नदी किनारे चुग रहे अपने मवेशियों लेने गए अधेड़ को गुलदार ने मार डाला। घटना रायवाला के पास मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन से सटे मुर्गी फार्म मोहल्ले की है।

मुर्गी फार्म निवासी सूरत सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय आलम सिंह अपने पालतू मवेशियों को लेने सुसुवा नदी किनारे गए। इस दौरान उसकी भैंसे काफी देर तक पानी में नहाती रही। सूरत सिंह उनके इंतजार में वहीं नदी किनारे बैठ गए।

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उसकी खोजबीन में गए। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। रात को ही पुलिस व मोतीचूर रेंज के कर्मियों ने नदी किनारे आसपास झाड़ियों में कांबिंग की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सफलता नहीं मिली।

आज सुबह दोबारा उनकी खोज की गई। इस दौरान उसका अधखाया शव झाड़ियों से बरामद हुआ। सूचना पर पार्क निदेशक सनातन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को गुलदार ने मारा और उठा कर जंगल ले गया।

क्षेत्र में बढ़ते गुलदार के आतंक और वन विभाग की कार्यशैली पर रोष जताते हुए लोगों ने पार्क निदेशक को खरी- खोटी सुनाई। बता दें कि उक्त क्षेत्र में लम्बे समय से आदमखोर गुलदार सक्रिय है। चार साल के अंदर अब तक 21 लोग आदमखोर गुलदार का निवाला बन चुके है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!