Breaking News :
>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
देश

कश्मीर में धीरे धीरे पटरी पर लौटती जिंदगी देख छटपटाए आतंकी,अपना रहे नए तरीके

कश्मीर में धीरे धीरे पटरी पर लौटती जिंदगी की रफ्तार थामने व लोगों में डर का माहौल पैदा करने के लिए आतंकियों ने अब नई साजिशें रची हैं। वे भीड़ भरे इलाकों में बम धमाके करने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आग के हवाले करने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल कश्मीर के सुधरते हालात से आतंकी छटपटा गए हैं। वहीं पुलिस मानती है कि बंद की नाफरमानी कर सामान्य जिंदगी शुरूकर रहे लोगों में डर का माहौल पैदा करने के लिए ही आतंकी ऐसा कर रहे हैं।

पुलिस आतंकी समर्थकों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है।मालूम हो कि अलगाववादियों और आतंकियों ने हताश होकर जबरन बंद लागू कराना शुरूकर दिया। फरमान न मानने पर आतंकी चार बाहरी ट्रक चालकों, दो सेब व्यापारियों, छह बाहरी श्रमिकों के अलावा एक स्थानीय दुकानदार की हत्या भी कर चुके हैं। खुली दुकानों पर जलते पटाखे भी फेंके जाते हैं। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए शरारती तत्व पथराव करते हैं।

गत सोमवार को आतंकियों ने श्रीनगर के हरि सिंह हाईस्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 40 अन्य जख्मी हुए थे। इसके बाद गत मंगलवार को डाउन-टाउन के जडीबल इलाके में पेट्रोल बम फेंका था। इससे पूर्व गत सोमवार व मंगलवार मध्यरात्रि को बटमालू बस स्टैंड में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से दो दर्जन दुकानें राख हो गई।

आग लगने के मामलों की जांच होगी

बटमालू बस स्टैंड में आग में क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के बाहर खड़े प्रभावित दुकानदार मानते हैं कि आग अचानक नहीं लगी है,यह किसी ने लगाई है, इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। मुनीर चिकन नामक एक दुकानदार ने कहा कि हम लोग यहां बीते कुछ दिनों से लगातार दुकानें खोल रहे थे। हमें सुरक्षा का यकीन दिलाया गया था,लेकिन हमारी दुकानें जला दी गई हैं। अब पुलिस कहती है कि आग बिजली के तार में शॉट सर्किट से लगी है, लेकिन यहां कोई यह बात मानने को तैयार नहीं है। अख्तर हुसैन नामक बैंक कर्मी ने कहा कि श्रीनगर में दो दिन में जिस तरह से आतंकी हमले हुए हैं, उससे लोग डरे हुए हैं। मैं खुद बैंक आने से डरता हूं। मंगलवार को नौशहरा में स्टेट बैंक के पास पार्किंग में पेट्रोल बम फेंका था। यह उन लोगों के लिए चेतावनी थी जो आतंकियों के बंद के फरमान पर अमल नहीं कर रहे हैं।

बंद के फरमान का कोई अमल नहीं कर रहा

पुलिस श्रीनगर स्थित पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वादी में हालात सामान्य होने से आतंकी व अलगाववादी तत्व हताश हो चुके हैं। बंद के फरमान पर कोई यहां अमल करता नजर नहीं आता। सुबह शाम दुकानें लगातार खुल रही हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य है। पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को उनके मंसूबे का पता है,इसलिए इसे नाकाम बनाने के लिए ठोस कार्रवाई की जा रही है। श्रीनगर समेत वादी के विभिन्न इलाकों में सक्रिय शरारती तत्वों, पूर्व आतंकियों और आतंकियों के आवेरग्राउंड वर्करों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!