Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
देश

आतंकी हमले के बाद जम्मू शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ जनवरी, २०२० (शुक्रवार)। नगरेाटा के बन में आतंकी हमले की सूचना के बाद जम्मू शहर में सुरक्षा बंदोबस्त को कड़ा कर दिया गया। पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना के जवानों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी और नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है आैर संदेह की स्थिति में चालकों व गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब जब आतंकी हमले की सूचना मिली तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। शहर के बिक्रम चौक, इंद्रा चौक, सिटी चौक, शहीदी चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबल पहले से ही तैनात थे, लेकिन अचानक ही जवानों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई। जवानों की संख्या बढ़ते देख शहरवासी भी हैरान थे। इसी बीच शहरवासियों को नगरेाटा के बन इलाके में हुए आतंकी हमले की जानकारी मिल गई। मांडा और कुंजवानी में पुलिस ने नाका लगाकर जम्मू से नगरोटा की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक लिया गया है। किसी भी वाहन को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

हालांकि आतंकी हमले की सूचना फैलने के बाद जिन लोगों ने उधमपुर, कटड़ा या फिर वहां से इस आेर आना था, वे घर से ही नहीं निकले। वे मुठभेड़ समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। जारी मुठभेड़ की वजह से हाइवे पर हजारों वाहन दोनों आेर से फंसे हुए हैं। हाइसे पर फंसे लोग भी एक दूसरे या फिर वहां मौजूद सुरक्षाबलों से मुठभेड़ की अपडेट ले रहे हैं। वाहनों के जाम को देखते हुए शहरों से हाइवे की आेर आने वाले सभी मार्गों को फिलहाल बंद कर दिया गया है ताकि जाम बढ़ता न आए।

नगरोटा में वाहनों को रोकने जाने के चलते वहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शहर में बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, संवेदनशील स्थल, धार्मिक स्थलों व सभी सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षाबलों ने अपने घेेरे में ले लिया। जम्मू से लेकर लखनपुर तक विशेष नाके स्थापित कर दिए गए हैं आैर हर वाहन की तलाशी ली जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!