Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में आतंकी हमले को किया नकाम, रोड पर लगाई आइईडी की निष्क्रिय

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2022, मंगलवार, श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादी कश्मीर घाटी में हमलों की साजिशें रच रहे हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता आतंकी मंसूबों को हर बार विफल बना रही है। इस बार आतंकियों ने सेना को निशाना बनाने के लिए जिला पुलवामा में चौधरीबाग-लित्तर रोड पर आइईडी लगाई थी। इससे पहले कि आतंकवादी अपनी साजिश में कामयाब होते, सुरक्षाबलों ने समय रहते आइईडी का पता लगा लिया और उसे निष्क्रिय बना दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौधरीबाग-लित्तर रोड के किनारे ये आइईडी पांच किलो गैसे सिलेंडर में लगाई गई थी। इस मार्ग से सेना की कानवाई गुजरनी थी। आतंकवादियों का पूरा प्रयास था कि जब सेना की गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती आइईडी में विस्फोटा किया जाता जिससे जवानों को काफी नुकसान होता। कानवाई गुजरने से पहले सेना की रोड ओपनिंग पार्टी जब हाईवे की जांच के लिए वहां से गुजरती तो उनकी नजर इस आइईडी पर पड़ गई।

5 किलो गैस सिलेंडर के साथ लगाई गई आइईडी केे साथ कुछ पटाखे भी लगाए गए थे। जवानों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत बम निष्क्रिय दस्ते को वहां बुला लिया। दस्ते में शामिल जवानों ने आइईडी का निष्क्रिय किया। उन्होंने बड़े ही सुरक्षित ढंग से आइईडी को सड़क से दूर ले जाकर उसे निष्क्रिय बना दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आइईडी पांच किलो गैस सिलेंडर के साथ लगाई गई थी। जिस रास्ते पर यह लगाई गई है, उससे यह स्पष्ट होता है कि यह सेना को निशाना बनाने के लिए लगाई गई थी।

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बहुत बड़े हमले को टाल दिया है। बम को निष्क्रिय बनाने तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया था। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में सर्च आपरेशन भी चलाया परंतु जब कोई सुराग नहीं मिला तो अभियान को समाप्त कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!