Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देश

आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों की नई लिस्ट तैयार की, टॉप पर सैफुल्ला

हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू के खात्मे के बाद सुरक्षाबल नए मिशन में जुट गए हैं। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में सक्रिय 10 अन्य मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची बनाई है। इन आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने अपने नेटवर्क को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। इन आतंकियों से जुड़े विभिन्न लोगों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में हिजबुल मुजाहिदीन का डॉ. सैफुल्ला उर्फ डॉक्टर उर्फ सैफ, मोहम्मद अशरफ उर्फ अशरफ मौलवी उर्फ मंजूर उल इस्लाम के अलावा जुनैद सहराई भी शामिल है। जुनैद को छोड़ अन्य दोनों ही ए-श्रेणी में सूचीबद्ध आतंकी हैं। सैफुल्ला और अशरफ मौलवी दोनों में से ही किसी एक को हिजबुल मुजाहिदीन ने कश्मीर का कमांडर बनाते हुए उसे गाजी हैदर कोड दिया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां असली गाजी हैदर का पता लगा रही है। सैफुल्ला दक्षिण कश्मीर में जिला पुलवामा के मलंगपोरा का रहने वाला है और वर्ष 2014 से सक्रिय है। अशरफ मौलवी एक रिसायक्लड आतंकी है। टांगपाव, अनंतनाग का रहने वाला मौलवी सितंबर 2016 में दोबारा आतंकी बना था।

 हिजबुल कमांडर मोहम्मद अब्बास शेख भी सूची में

सूत्रों न बताया कि मार्च 2015 से सक्रिय हिजबुल कमांडर मोहम्मद अब्बास शेख भी इस सूची में है। उसका कोड मौलवी तुर्राबी है। अब्बास शेख के बारे में कहा जाता है कि उसने कुछ समय पहले हिजबुल से किनारा कर लिया था, लेकिन दक्षिण कश्मीर में सक्रिय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह हिजबुल में एक नयी जिम्मेदारी के साथ लौट आया है।

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी जाहिद जरगर और फैसल भाई भी इस सूची में हैं। इनके अलावा वर्ष 2015 से सक्रिय लश्कर कमांडर शकूर, शिराज अहमद लोन उर्फ मौलरी और बांडीपोरा का सलीम पर्रे और उवैस मलिक भी मोस्ट वांटेड आतंकियों में हैं।

सूची में शामिल आतंकी ज्यादा कुख्यात 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूची में उन्हीं आतंकियों को शामिल किया गया है जो अन्य आतंकियों की तुलना में ज्यादा कुख्यात और सक्रिय हैं। इसके अलावा यह आतंकी नए लड़कों की भर्ती करने के अलावा पूरे कश्मीर में आतंकी नेटवर्क की पूरी जानकारी रखने के अलावा सीमा पार अपने आकाओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं। इनके मारे जाने से आतंकी गतिविधियों में कमी आएगी और आतंकी कैडर का मनोबल टूटेगा।

जल्द से जल्द मार गिराने का प्रयास किया जा रहा

उन्होंने बताया कि इन आतंकियों की गतिविधियों का आकलन करते हुए इनके ओवरग्राउंड नेटवर्क का भी जायजा लिया जा रहा है। इनके साथ जुड़े रहे लोगों की सूची तैयार कर उनसे भी इनके बारे में आवश्यक जानकारियां जमा करते हुए इनके खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे। इन्हें जल्द से जल्द मार गिराने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बनाई टॉप-10 आतंकियों की सूची में सारे मारे जा चुके हैं।

टॉप-10 मोस्ट वांटेड आतंकी :

-डॉ. सैफुल्ला उर्फ डॉक्टर

-मोहम्मद अशरफ

-जुनैद सहराई

-मोहम्मद अब्बास शेख

-जाहिद जरगर

-फैसल भाई

-शकूर

-शिराज अहमद लोन उर्फ मौलवी

-सलीम पर्रे

-उवैस मलिक

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!