Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
देश

कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2023, शुक्रवार, जम्मू कश्मीर। कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सहयोगी एजेंसियों से माच्छिल सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर 12 और 13 जून की दरमियानी रात को माच्छिल सेक्टर के डोगा नार इलाके को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने घेरे में ले लिया।

इस दौरान कई जगहों पर मोर्चे लगाए गए।एक सैन्य अधिकारी के अनुसार जंगल क्षेत्र होने के चलते विशेष सतर्कता बरतते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात भर दुर्गम इलाके में जवान मोर्चा संभाले रहे। वहीं, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जवानों को इलाके में हथियारों से लैस दो आतंकी एलओसी के इस पार घुसपैठ का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पहले से मोर्चा लगाए टीमों द्वारा उन्हें ललकारा गया। इसके जवाब में घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को मार गिराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!