Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्ड

नेपाल की ओर से हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा क्षेत्र में उड़ने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया

गलवन की घटना के बाद भी उत्तराखंड की कुमाऊं से लगती चीन सीमा पर शांति है। हालांकि सेना और आइटीबीपी के जवानों की संख्या यहां बढ़ा दी गई है। वहीं, नेपाल की ओर से सीमा पर सैन्य गतिविधि बढ़ा दी गई है। रोजाना सेना के हेलीकॉप्टर सीमा के आसपास उड़ान भर रहे हैं। रविवार को भी कई बार हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

लद्दाख के गलवन घाटी की घटना के बाद चीन सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पिथौरागढ़ में चीन से लगी सीमा 136 किमी है। आइटीबीपी के जवान और सेना के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं। इस सब के बीच चीन सीमा पर शांति बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल में घाटीबगड़ से बुजी तक नेपाली सेना की ओर से बनाए जा रहे मार्ग के लिए सामान पहुंचाने और छांगरु क्षेत्र की रेकी के लिए प्रतिदिन एक छोटा हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा है।

नेपाल में घाटीबगड़ से बुजी तक चार सौ मीटर पैदल मार्ग ध्वस्त है। इसे ठीक करने की जिम्मेदारी नेपाल सरकार ने सेना को दी है। चार सौ मीटर मार्ग बनने पर ही नेपाल में सदर मुकाम दार्चुला से छांगरु तक आवाजाही हो सकेगी। नेपाल ने इस समय छांगरु में नेपाल सशस्त्र बल की बीओपी खोली है और घाटीबगड़ में सेना की एक टुकड़ी तैनात की है। ऐसे में हेलीकॉप्टर से गश्त ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!