Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने सूर्यधार झील का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के  उद्देश्य से डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत स्थित सूर्यधार झील तथा इठारना  मंदिर  में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।  साथ ही उनके द्वारा ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की भूमि का निरीक्षण भी किया गया। ज्ञातव्य है कि वन विभाग की यह लगभग 833 एकड़ जमीन आईडीपीएल को लीज पर दी गई थी जिसकी लीज अवधि 2021 में समाप्त होने जा रही है; इस भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय वैलनेस तथा कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

सूर्यधार झील थानों-ऋषिकेश मार्ग पर  निर्मित एक कृत्रिम झील है। सचिव पर्यटन ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत इठरना में एक अन्य कृत्रिम झील का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 25 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इठरना मंदिर तक जाने वाले पुराने पैदल मार्ग को ट्रैक के रूप में विकसित किया जा सकता है। पर्यटन विभाग द्वारा इसे एक साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि झील के पास ही जाखन नदी पर बने बैराज के ऊपर एक ग्लास ब्रिज के निर्माण की फीजिबिलिटी की जांच  करने के पश्चात इस हेतु निजी कंपनियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से शीघ्र ही अभिव्यक्तिओं की अभिरुचि (ईओआई) जारी की जाएगी।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने ने कहा कि  उत्तराखंड राज्य के दूरस्थ ग्रामीण स्थलों को साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा पूर्व में ही ट्रैकिंग ट्रैक्शन ग्रोथ सेंटर योजना संचालित की गई है,  जिसके अंतर्गत चिन्हित ट्रेकरूटों के निकट स्थित  गांवों में नए होमस्टे निर्माण तथा पुराने ग्रामीण मकानों के पुनरुद्धार, शौचालय निर्माण आदि कार्यों के लिए सीधी आर्थिक राजसहायता प्रदान की जा रही है।

ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की भूमि के संबंध में सचिव पर्यटन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वन भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन विभाग की योजना इस भूमि पर एक अंतरराष्ट्रीय वैलनेस एवं कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की है जिसके लिए कंपनी अर्नेस्ट एंड यंग द्वारा मास्टर प्लान का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग  के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भूमि के हस्तांतरण के संबंध में ससमय आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधीन नवगठित साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल पुंडीर तथा देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी व साहसिक  खेल अधिकारी जसपाल चौहान भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!