Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डदेहरादून

डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश

दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सहायक उपकरणों की व्यवस्था का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2026, देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और पुनर्वास सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्वांकी ने गुरुवार को जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय परिसर स्थित केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, मूल्यांकन, परामर्श, पुनर्वास और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में रखे अभिलेखों और संचालित विभिन्न गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने पर जोर

सचिव ने कहा कि केंद्र में आने वाले दिव्यांगजनों को सरकार की योजनाओं और पुनर्वास सेवाओं का लाभ बिना अनावश्यक देरी के मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक विभागीय योजनाओं की पहुंच बढ़ाई जाए और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है।

केंद्र को और दिव्यांगजन हितैषी बनाने के निर्देश

सचिव ने डीडीआरसी की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के साथ इसे अधिक दिव्यांगजन हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और दिव्यांगजनों को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, एसीएमओ डॉ. चौहान, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी तथा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!