Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सचिव शैलेष बगौली ने किया पिथौरागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

सचिव शैलेष बगौली ने विकासखण्ड विण के अंतर्गत स्थित थरकोट में मत्स्य तालाबों, विण स्थित पोल्ट्री फार्म, टकाना स्थित सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट का किया गया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 11 जून 2023, पिथौरागढ़। चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुँचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना शैलेष बगौली ने गत दिवस शनिवार को पिथौरागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय, विकासखण्ड विण के अंतर्गत स्थित थरकोट में मत्स्य तालाबों, विण स्थित पोल्ट्री फार्म, पिथौरागढ़ के टकाना स्थित सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

पिथौरागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान सचिव ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिये कि महाविद्यालय में स्थापित लेब हेतु जिन आवश्यक उपकरणों की आवश्यकता है उनके प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजे जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि महाविद्याल में शिक्षण कार्य और बेहतर ढंग से किया जाय ताकि विद्यार्थी अधिगम कार्यों में रुचि लें।

इसके बाद सचिव द्वारा विकासखंड विण के अंतर्गत थरकोट में स्थित मत्स्य तालाबों का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या से सचिव को अवगत कराया गया। जिस पर सचिव ने जिला प्रशासन को ग्रामीणों की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये।

इसके बाद सचिव ने विण स्थित पोल्ट्री फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फार्म में अंडा एवं चूजा उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिये।

इसके बाद सचिव द्वारा पिथौरागढ़ के टकाना स्थित सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट में पहुँचकर स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, रीप परियोजना से प्रीतम भट्ट आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!