Breaking News :
>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने चलाया सफाई अभियान

अभियान में नगर निगम, देहरादून द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2023, शनिवार, देहरादून। सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के तत्वाधान में नगर निगम, देहरादून के सहयोग से शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की गयी।

इस अभियान में नगर निगम, देहरादून द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों द्वारा परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा बिखरा हुआ रहता है। शहर के मध्य स्थित होने तथा खेल के मैदान के कारण यहाँ पर अत्यधिक मात्रा में लोगों की आवाजाही रहती है। लोग अपने साथ लाई गयी खाद्य सामग्री के सेवन के उपरांत थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि इधर-उधर फेंक देते हैं। नगर निगम, देहरादून की ओर क्लब को दस्ताने, कूड़ा निस्तारण थैलियाँ तथा इकट्ठा किये गये कूडे़ को डपिंग ग्राउण्ड तक ले जाने के लिए वाहन भी प्रदान किया गया। इस अभियान के दौरान 02 ट्राली कूड़ा एकत्र किया गया।

क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया कि क्लब खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में अपना योगदान देता रहता है। पूर्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के विरूद्ध एवं जीरो वेस्ट के संबंध जागरूकता लाने के लिए क्लब कार्य करता रहा है। उन्होंने लोगों से यह अपील की कि कूड़े को कूड़ेदान में डाला जाय। जब तक व्यक्ति स्वयं में यह अनुशासन नहीं लायेगा, तब तक स्वच्छता अभियान का उद्देश्य को पूरा नहीं होगा।

इस अवसर पर क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव जे.पी. मैखुरी एवं संजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डे, डॉ० आशीष कुमार मिश्र, रमेश बर्त्वाल, सुनील लखेड़ा, देवेन्द्र रावत, राजेन्द्र रतूड़ी, श्रीमती शारदा शर्मा, श्रीमती गोदावरी रावत तथा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!