Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  भारत टी20 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बीते पांच वर्षों से कोई सीरीज नहीं हारा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल चुका है और अब सिर्फ दो मैच बचे हैं। दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है। भारत के सामने सिर्फ सीरीज जीतने की ही चुनौती नहीं है, बल्कि अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उसे सिर्फ पांच टी20 मैच खेलने हैं। इन्हीं पांच टी20 के दम पर भारत को विश्व कप के लिए अपनी टीम चुननी है।

द. अफ्रीका दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने कई नए क्रिकेटरों को मौका दिया है, लेकिन पहला मैच धुलने के बाद यह तय हो गया है कि 17 सदस्यीय टीम में से सभी को आजमाने का मौका नहीं मिल पाएगा। भारत 2018 में अंतिम बार द. अफ्रीका से टी-20 सीरीज खेला था। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिली थी।

डरबन में बारिश के कारण दोनों कप्तान सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम टॉस के लिए भी नहीं उतर सके थे। पहले पोर्ट एलिजाबेथ के नाम से विख्यात गकेबरहा के सेंट जॉर्जेस पार्क में भी हालात अच्छे नहीं हैं। यहां भी मंगलवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। भारत को इन दो टी20 के बाद अगले माह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद आईपीएल बचता है। कप्तान सूर्यकुमार भी कह चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय टी20 ज्यादा नहीं होने के कारण आईपीएल विश्व कप की टीम के चयन के लिए बड़ा आधार रहना चाहिए।

छह माह बाद होने वाले विश्व कप के लिए अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को बल्लेबाजी में टीम का पक्का दावेदार माना जा सकता है। शुभमन गिल विश्व कप के बाद से नहीं खेले हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाए हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 विश्व कप में उपलब्ध होने पर इन दोनों बल्लेबाजों को आईपीएल में अपना दावा पेश करने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

वैसे विश्व कप से पहले भारतीय दल के टी20 कार्यक्रम निर्धारण पर सवालिया निशान लग गए हैं। रिंकू की तरह जितेश शर्मा को भी फिनिशर के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन उन्हें अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए मैच चाहिए हैं। उन्हें उम्मीद होगी कि अगले दो मैचों में उन्हें मौका मिलना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!