Breaking News :
>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 जून 2020, एम्स ऋषिकेश में गुरुवार सुबह कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर एम्स में कोरोना संक्रमित मरीज की यह दूसरी मौत है। यहां अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बीते बुधवार सुबह दस बजे एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई थी। हालांकि महिला की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट मृत्यु के बाद आई थी। वहीं, 24 घंटे के भीतर गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एम्स में एक और संक्रमित युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही एम्स में कोरोना संक्रमित मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है।

एम्स ऋषिकेश के नोडल ऑफिसर कोविड डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक 26 वर्षीय युवक दो जून को भर्ती हुआ था। जिसे दो दिन से सांस लेने में बहुत तकलीफ और बुखार था। यह जब अस्पताल में आए थे तो इनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर थी, लिहाजा इन्हें इमरजेंसी में रखा गया था, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर इनका कोविड आइसीयू में उपचार चल रहा था, जहां गुरुवार सुबह युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते बुधवार सुबह एक अन्य मुजफ्फरनगर पुरकाजी निवासी 25 वर्षीया महिला की मौत हो गई थी, जिसे अस्पताल में एक जून को भर्ती किया गया था। महिला को करीब दो सप्ताह से उल्टी और दस्त की शिकायत से पीड़ित थी।

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

 कोरोना के मोर्चे पर चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। न केवल संक्रमितों की संख्या बल्कि प्रदेश में अब मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। अब तक कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अलग बात है कि इनमें से एक को भी कोरोना से हुई मौत के तौर पर स्वीकार नहीं किया है। इनमें ज्यादातर की वजह अन्य गंभीर बीमारियां बताई गई। हुकुमरान इस बात से भी तसल्ली कर सकते हैं कि इनमें तकरीबन पचास फीसद लोग उप्र से यहां इलाज कराने पहुंचे थे।

प्रदेश में कोरोना की दस्तक पंद्रह मार्च को हुई थी। उस हिसाब से कोरोना संकट को अब सवा दो माह से अधिक का वक्त बीत गया है। लॉकडाउन-3 में मिली छूट के बाद प्रवासियों की आमद बढ़ी तो मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता चला गया। ताज्जुब ये है कि तीन मई तक प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमित सिर्फ एक मरीज की मौत हुई थी अब यह आंकड़ा 11 पहुंच गया है। मरीजों की कुल संख्या पर यदि आकलन किया जाए तो यह करीब 0.86 फीसद बैठेगा। देश में कोरोना मृत्यु दर 2.82 है। तुलनात्मक रूप से देखें तो हम बेहतर स्थिति में जरूर दिखाई दे रहे हैं पर हर अंतराल बाद आ रही कोरोना संक्रमित की मौत की खबर में आम जन की चिंताएं जरूर बढ़ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक हुई 11 मौतों में छह अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है। जबकि एक की वजह स्पष्ट नहीं है। तीन मामलों में रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, जहां कहीं भी कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है वहां अन्य बीमारियां भी मौत का कारक हैं। लेकिन इनकी गिनती कोरोना मौत के तौर पर ही की जा रही है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि राज्य में इसे लेकर फेस सेविंग का गेम क्यों चल रहा है।

पौड़ी में क्वारंटाइन महिला-पुरुष की मौत

होम क्वारंटाइन बुजुर्ग महिला और पुरुष की गुरुवार को मौत हो गई। पौड़ी जिले में 24 घंटे के अंतराल में क्वारंटाइन में तीन और 19 दिन के भीतर आठ लोगों की मौत हुई है। 70 वर्षीय गंगा देवी 22 मई को हरिद्वार से द्वारीखाल ब्लॉक के जसपुर गांव गांव लौटी थी। यहां पहुंचने पर उन्हें सात दिन का संस्थागत क्वारंटाइन रखा गया, इसके बाद 29 मई को होम क्वारंटाइन भेज दिया। तीन मई की रात वृद्धा की तबीयत खराब हो गई। ग्राम प्रधान दीपक कुमार की सूचना पर स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम अपर्णा ढौढ़ियाल ने बताया कि गंगा देवी को अस्थमा की शिकायत थी, जांच के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए।

दूसरा मामला खिसरू विकासखंड के ग्राम पंचायत कोल्ठा इलाके का है। यहां बिटाखोली तोक निवासी 60 वर्षीय सते सिंह रावत की मौत हो गई। वह पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। कुछ दिन हरिद्वार में क्वारंटाइन के बाद 26 मई को उन्हें दस दिन का होम क्वारंटाइन दिया गया था। गुरुवार को तड़के सते सिंह को सीने में दर्द की शिकायत हुई। स्वजनों के अनुसार उन्होंने 108 से संपर्क साधा, लेकिन उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!