Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

मौसम ले रहा परीक्षा, कई सड़कें बंद; कपकोट में घरों व दुकानों में घुसा पानी

देहरादून:  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने लगा है। रविवार रात से ही कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ मुश्किलों का दौर भी जारी है। सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है। गढ़वाल में टिहरी में ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बार-बार हो रहा भूस्खलन परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं, कुमाऊं में बागेश्वर जिले के कपकोट में बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया। गढ़वाल और कुमाऊं में अलकनंदा, मंदाकिनी, नंदाकिनी के अलावा सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है।

मानसून के गति पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई स्थानों पर बारिश हो रही है। हालांकि चारधाम यात्रा सुचारु है। वहीं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

बागेश्वर में जिले में सभी स्थानों में भारी बारिश से आम जनजीवन खासा प्रभावित है। कपकोट में भारी बारिश जारी है। बारिश का पानी घरों और  दुकानों में घुसने से लोगों की फजीहत भी हुई।

कपकोट में हाल यह है कि आपदा कंट्रोल रूम में फोन भी नहीं काम कर रहा है। जिससे लोग आपदा की घटनाओं की सूचना दे नहीं पा रहे हैं। प्रशासन मार्केट राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

गत रात तेज बारिश की वजह से कपकोट चकतरी को जाने वाले रास्ते मे भूस्खलन से मकानों को खतरा पैदा हो गया। साथ ही सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा। पिथौरागढ़ में भी बारिश का दौर जारी है।

भारी बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन उत्तराखंड के लिए बेहद संवेदनशील हैं। कुमाऊं के साथ ही चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलाधिकारियों को सजग रहने के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर आज चमोली में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

कैलास-मानसरोवर यात्रियों का दल पिथौरागढ़ में रुका

उच्च हिमालय में मौसम की स्थिति को देखते हुए कैलास-मानसरोवर यात्रा का सातवां दल तीसरे दिन भी पिथौरागढ़ से गुंजी नहीं जा पाया। दल में 57 लोग शामिल हैं। रविवार को दल के 30 यात्रियों को लेकर दो हेलीकॉप्टर गुंजी रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से ही पिथौरागढ़ लौट गए थे।

सड़कें बंद होने से बढ़ी परेशानी 

चमोली में बारिश के चलते भूस्खन से आठ संपर्क मार्ग बंद हैं। पौड़ी जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 11 संपर्क मार्ग बंद हैं। कुमाऊं के बागेश्वर में जिला मुख्यालय को ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली लगभग आधा दर्जन सड़के बंद हैं। कपकोट कर्मी, कपकोट पिंडारी, कपकोट भुयूधार, कपकोट बाछम आदि मार्ग बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। वही बाप, बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग पर ध्यानगर्ड़ के पास भारी मलबा आया हुआ है।

चकराता-कालसी मार्ग बंद 

लगातार हो रही बारिश के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद हो गया। जिसके चलते अप डाउन करने वाले शिक्षकों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कालसी ब्लॉक और चकराता ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में अप डाउन करने वाले शिक्षक स्कूल नही पहुंच पाए। कई वर्षो से जौनसार के लोग शिक्षकों का अप डाउन के मुद्दे पर आंदोलन और चकक्का जाम कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!