Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

अनंतनाग के बिजबेहाड़ा इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकियों की संख्या बताई जा रही है दो से तीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार। अनंतनाग के बिजबेहाड़ा इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमला कर फरार हुए आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जोरशोर से जारी है। बिजहेहाड़ा इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने अब घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। बिजबेहाड़ा अस्पताल के नजदीक सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड फैंक फरार हुए आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। हमलावरों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस ने अपने तंत्रों को भी सचेत कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि आज दोपहर को कुछ आतंकवादियों ने बिजबेहाड़ा अस्पताल के पास तैनात सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इससे पहले की हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाकर्मी कोई कार्रवाई करते, हमलावर वहां से फरार हो गए। वहीं, सीआरपीएफ के घायल जवान को उपजिला अस्पताल बिजबेहाड़ा में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले कश्मीर घाटी के जिला अनंतनाग के गुंडबाबा इलाके में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय आतंकी जहीर अब्बास लोन को संक्षित मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ा था। उसका इलाज श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजबेहाड़ा अस्पताल के पास तैनात सीआरपीफ जवानों पर कुछ आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान पाटिल परमाकर के रूप में हुई है। वह 40 बटालियन में तैनात है। हमले के तुरंत बाद ही जवानों ने घायल साथी को उपजिला अस्पताल बिजबेहाड़ा भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल बेहतर बताई जा रही है।

हमले के बाद वहां से फरार हुए आतंकियों की तलाश में पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल लगा हुआ है। सुरक्षाबलों का कहना है कि हमला करने वाले आतंकी अभी इलाके में ही मौजूद होंगे। इलाके के बाहर व भीतर आने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है और अब घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!