Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार-देहरादून में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन की तलाश, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मेला अस्पताल, चण्डी घाट का भी किया निरीक्षण।
  • महाराज ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जाकर भाजपा के कोविड कन्टोल सेन्टर में कार्य कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

[highlight]“लोक कलाकारों के प्रति भी सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और हर सम्भव प्रयास कर, कलाकारों की सहायता की जायेगी” : महाराज[/highlight]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2021, सोमवार, हरिद्वार। सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में हरिद्वार एवं देहरादून के निकट अन्तर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट के लिए भूमि के चयन और उपलब्धता को लेकर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर के साथ बैठक कर इसके लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

बैठक में देहरादून या हरिद्वार जहाँ भूमि की उपलब्धता हो ऐसे स्थान पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाये जाने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। इंटरनेशनल एयपोर्ट बनाये जाने के लिए हरिद्वार में भूमि चिन्हित किये जाने को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शीघ्र ही एक कमेटी गठित की जायेगी, जो नियमानुसार भूमि चिन्हित कर ऐवीएशन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देगी। कमेटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावनाओं के संबंध में 5 किमी० लंबी एवं आधा किमी० चौड़ी पट्टी जमीन की खोज करेगी।

बैठक के पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि एयपोर्ट सेवा को इंटरनेशनल उड़ान के लिए भी प्लान किया जायेगा। जिसके जरिए विश्व के यात्री उत्तराखंड पहुँच सकेंगे। इससे आने वाले समय में रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे। यह दुनिया को आकर्षित करने एवं हरिद्वार जनपद के वैभव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि यहां से बहुत सी फ्लाइट संचालित की जायेंगी। एयर बस 380 एवं बोइंग 777 जैसे बड़े विमान भी यहाँ उतर सकें, इन संभावनाओं को तलाश जा रहा है।

इसके बाद पर्यटन मंत्री ने चंडीघाट स्थित मोक्षधाम व नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने नमामि गंगे घाट को पयर्टन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक टूरिस्ट प्लेस के रूप में स्थापित करने के लिए सचिव पयर्टन, जिला पयर्टन अधिकारी, वैपकोस के अधिकारियों को निर्देशित किया। पर्यटन मंत्री महाराज ने यहाँ के लिए थीम प्रोजेक्शन, लाइट एंड फांउटेन शाॅ आदि की रूपरेखा तैयार कर शीघ्र अवगत कराने के भी निर्देश दिये, जिसे जल्द ही अमल में लाया जायेगा।

[box type=”shadow” ]

चिकित्सकों, नर्सों, मेडिकल, सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

 [/box]

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मेला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और यहाँ काम कर रहे चिकित्सकों, नर्सों, मेडिकल, सफाई कर्मियों को संकट काल में अपनी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और उत्साहवर्धन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
उन्होंने बताया कि लोक कलाकारों के प्रति भी सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और हर सम्भव प्रयास कर, कलाकारों की सहायता की जायेगी। लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली के इलाज के सरकार हर संभव मदद करेगी। लोक कलाकारों की मदद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

[box type=”shadow” ]इसके पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जाकर भाजपा के कोविड कन्टोल सेन्टर में कार्य कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, आदेश सैनी, विकास तिवारी और लव शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

[/box]

 

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!