Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दुःखद खबर : SDM लक्सर संगीता कनौजिया की मौत, ऋषिकेश AIIMS में चल रहा था इलाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, ऋषिकेश हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की आज गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी।

26 अप्रैल 2022 को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है। बता दें कि संगीता शांति नगर ऋषिकेश निवासी रमेश कनौजिया की पुत्री हैं।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम श्रीमती संगीता कनौजिया के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!