Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों पर फिर आया संकट, शिक्षा मंत्री ने दिया संकेत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, मुम्बई। देश भर में ओमिक्रोन के बढ़ते केसेज के बीच स्कूलों पर फिर संकट आ गया है। इस साल मार्च में आई महामारी कोरोना-19 संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ही शैक्षणिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोला गया था। लेकिन अब जैसे-जैसे देश भर में कोविड के नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ फैल रहा है, इसके बाद से एक बार फिर स्कूलों पर बंदी का ऐलान हो सकता है। इसके संकेत हाल ही में महाराष्ट्र में राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो वर्षा गायकवाड़ ने दिए हैं। उन्होंने राज्य में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मामले बढ़ते रहे तो सरकार स्कूलों को फिर से बंद करने का फैसला ले सकती है

फिलहाल देश भर में ओमिक्रॉन के 213 मामले हैं। इनमें से कुल केस महाराष्ट्र में 54 हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली 57 हैं। इस स्थिति पर जवाब देते हुए गायकवाड़ ने एएनआई से कहा, “हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं अगर मामले बढ़ते रहे, तो हम स्कूलों को फिर से बंद करने निर्णय ले सकते हैं। बता दें कि मुंबई में अभी हाल ही में, 16 दिसंबर से प्राथमिक कक्षा के छात्रों को स्कूल खोलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।वहीं इसी बीच महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाएगी। अब ऐसे में अगर केसेज बढ़ते हैं तो फिर एक बार फिर परीक्षा कराना मुश्किल हो जाएगा।

अन्य राज्यों में ओमिक्रॉन की स्थिति को देखें तो कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में 3, ओडिशा में 2, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, चंडीगढ़ में 1, लद्दाख में 1, तमिलाडु में 1 और पश्चिम बंगाल में भी 1 मरीज मिला है। गौरतलब है कि देश और विदेशों दोनों में ही कोरोना के नए वेरिएंट मामलों की चिंताजनक वृद्धि ने सरकारों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!