Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तर-प्रदेश

Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख

पहले ₹130 लौटाकर जीता भरोसा, फिर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए कराए लाखों रुपये ट्रांसफर

अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। ठगों ने पहले सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और छोटी रकम वापस कर उसका भरोसा जीता। इसके बाद निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर उससे कुल 2.87 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम जाने के बाद कथित निवेश वेबसाइट बंद हो गई और आरोपियों ने संपर्क भी तोड़ दिया।

बन्नादेवी निवासी सूर्यांश आदित्य के अनुसार, कुछ समय पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप के ‘मिलेनियम वेल्थ ग्रुप’ में शामिल कर निवेश के जरिए बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाया गया।

शुरुआत में ठगों ने विश्वास कायम करने के लिए छोटी रकम की निकासी कराई। सूर्यांश ने निवेश प्लेटफॉर्म की सच्चाई जांचने के लिए 130 रुपये निकालने का अनुरोध किया, जो उनके खाते में पहुंच गए। रकम वापस मिलने के बाद उन्हें प्लेटफॉर्म के वास्तविक होने का भरोसा हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने उन्हें अधिक रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शिकायत के मुताबिक, अलग-अलग लेनदेन के जरिए सूर्यांश ने कुल ₹2,87,460 ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद निवेश वाली वेबसाइट अचानक बंद हो गई। इसके बाद एक अलग मोबाइल नंबर से नई वेबसाइट का लिंक भेजा गया और एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। बाद में पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया गया।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बन्नादेवी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीओ धनंजय कुमार के मुताबिक, मामले की विवेचना निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मोबाइल नंबरों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, बैंक लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में ठगों ने पहले छोटी रकम वापस कर भरोसा कायम किया और उसके बाद बड़ी रकम निवेश कराने का तरीका अपनाया। रकम हासिल करने के बाद वेबसाइट बदल दी गई और पीड़ित से संपर्क खत्म कर दिया गया।

Loading

error: Content is protected !!