Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

एसबीआई कार्ड ने 2021 के फेस्टिव ऑफर “दमदार दस” की घोषणा की

  • किसी”  भी घरेलू ई-कॉमर्स साइट से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर उपभोक्ता 10 प्रतिशत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं
  • अभिनेता जावेद जाफरी के साथ डिजिटल कैंपेन लॉन्च करने की योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। इस फेस्टिव सीजन में अपने कार्डधारकों की खुशियों को दोगुना करने के लिए, भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड ने 3 दिनों के मेगा शॉपिंग फेस्टिव ऑफर 2021  “दमदार दस” को लॉन्च करने की घोषणा की। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 2021 से होगी। अपनी तरह के पहले ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान, एसबीआई कार्ड के रिटल कार्डधारकों को किसी भी घरेलू ई-कॉमर्स साइट से सामान खरीदने की आजादी रहेगी। उन्हें 10 प्रतिशत का कैशबैक हासिल करने के लिए केवल एक या दो साइट्स तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईएमआई में पेमेंट करने की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, यह ऑफर ऑनलाइन मर्चेंट ईएमआइ ट्रांजैक्शंस पर भी उपलब्ध होगा।

एसबीआई कार्ड लगातार विशेष ऑफर लाता रहता है, जिसे वह अपने उपभोक्ताओं के शॉपिंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिहाज से डिजाइन करता है। “दमदार दस” फेस्टिव ऑफर 2021 के साथ, एसबीआई कार्ड इस परफॉर्मेंस को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। यह उपभोक्ताओं को अपनी पसंद की “किसी भी” घरेलू ई-कॉमर्स साइट से शॉपिंग करने की आजादी देगा। इससे उपभोक्ता तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स खरीदने में सक्षम होंगे, जिसमें कई अन्य प्रॉडक्ट्स के अलावा मोबाइल और एक्सेसरीज, टीवी और बड़े एप्लायंसेज, लैपटॉप और टैबलेट, होम फर्निशिंग और किचन एप्लायंसेज, फैशन और लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स एवं फिटनेस संबधी प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। उपभोक्ता अपनी पसंद के सामान को खरीदकर कैशबैक हासिल कर सकते हैं।

यह ऑफर इंश्योंरेस, ट्रैवल, वॉलेट, ज्वेलरी, एजुकेशन, हेल्थकेयर, उपयोगी वस्तुओं के मर्चेंट्स इत्यादि  जैसी श्रेणियों में ऑनलाइन खर्च की गई राशि पर लागू नहीं होगा।

एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने एसबीआई कार्ड फेस्टिव ऑफर 2021 पर अपनी बात रखते हुए कहा, “हम अपने प्रस्तावों में पैनापन लाने के लिए डेटा एनालिटिक्स की ताकत पर भरोसा करते हैं और उसका पूरा इस्तेमाल करते हैं। कुछ समय से हमने देखा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्डधारक अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। फेस्टिव सीजन में यह संख्या और बढ़ जाती है।

उपभोक्ता केंद्रित संगठन होने के नाते हम उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों के अनुसार उन्हें साधारण लाभ प्रदान करने के तरीके तलाश करते हैं। एसबीआई कार्ड फेस्टिव ऑफर 2021 उपभोक्ताओं की जिंदगी में सकारात्मकता लाने और उन्हें त्योहार की खुशियां देने के लिए एक और सोची-समझी पहल है। इस ऑफर के माध्यम से हमारा लक्ष्य अपने उपभोक्ताओं को सुविधाजनक, आसान, लगातार और सुरक्षित ढंग से कहीं भी, कभी भी भुगतान की सुविधा देना है।”

अपने फेस्टिव ऑफर 2021 को और आकर्षक बनाने के लिए, एसबीआई कार्ड ने डिजिटल कैंपेन लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस कैंपेन में जावेद जाफरी नजर आयेंगे जोकि अपनी वर्सेटिलिटी एवं मजाकिया किरदार के साथ ब्रांड का मैसेज प्रभावशाली और सहज रूप से लोगों तक पहुंचाएंगे।

3 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहे इस एसबीआई कार्ड फेस्टिव ऑफर 2021 का लाभ भारत में एसबीआई कार्ड के सभी उपभोक्ता उठा सकते हैं। ऑफर के बारे में अधिक जानकारी इस कार्ड को लॉन्च किये जाने के दिन www.sbicard.com  पर उपलब्ध होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!