Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
कारोबार

घर बैठे खुलवा सकते हैं SBI में अकाउंट, जानिए प्रोसेस

क्‍या आप भी देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक में खाता खुलवाने की सोच रहे हैं और इसमें किसी तरह की दिक्‍कत सामने आ रही है? अगर हां तो अब निश्चिंत हो जाइए। आप घर बैठे एसबीआई में अपना इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपके स्‍मार्टफोन में सिर्फ SBI YONO ऐप होना चाहिए। आज हम एसबीआई इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया के साथ-साथ उसके सारे फीचर्स की जानकारी भी देंगे।

SBI Insta Savings Account की शर्त

अगर आपकी उम्र 18 साल से अधिक है तो SBI में इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवा सकते हैं। इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी है कि जो व्‍यक्ति खाता खुलवाने जा रहा हो उसका एसबीआई से पहले से कोई रिलेशनशिप न हो और उस पर भारत से बाहर किसी तरह की टैक्‍स देनदारी न हो। SBI Insta Savings Account खुलवाने के लिए आपके पास आधार नंबर, पैन नंबर, ईमेल और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा, ग्राहक का दूसरे किसी भी बैंक या वित्‍तीय संस्‍थान के साथ ओटीपी आधारित आधार वेरिफिकेशन अकाउंट नहीं होना चाहिए।

परिचालन के नियम

एसबीआई इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट सिर्फ सिंगल नाम से ही खुलवाया जा सकता है और इसका परिचालन भी डिजिटल तरीके से ही किया जा सकता है। इसके ग्राहकों को कैश ट्रांजेक्‍शन करने की अनुमति नहीं होती है। इसके अलावा, एक बार में अधिकतम 49,999 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है। खाते में अधिकतम बैलेंस एक लाख रुपये रखा जा सकता है और साल में कुल मिलाकर 2 लाख रुपये का लेनदेन किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक को अपने इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट में न्‍यूनतम बैलेंस भी रखना होता है।

मिलती हैं ये सब सुविधाएं

एसबीआई योनो के जरिये इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवाने के एक साल के भीतर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक बार एसबीआई के ब्रांच जाना होता है। एसबीआई अपने इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट के ग्राहकों को रूपे एटीएम/डेबिट कार्ड देता है। हालांकि, एसबीआई अपने इन ग्राहकों को पासबुक, चेकबुक जैसी सुविधाएं नहीं देता है। हालांकि, एसबीआई अपने इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट ग्राहकों को ईमेल के जरिये स्‍टेटमेंट भेजता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!