Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया स्टेजिंग ऐरिया अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 मई 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ कोरोना लाॅकडाउन के दौरान प्रवासियों हेतु बनाये गये स्टेजिंग ऐरिया अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ रही है आने वाले यात्रियों को स्वच्छ व ठण्डा पेयजल उपलब्ध कराये जायें, साथ ही कहा तापमान बढ़ने के कारण भोजन खराब होने की सम्भावना भी बनी रहती है। इसलिए खाद्य विभाग व स्वंय सहायता समूह के माध्यम से जो यात्रियों को भोजन दिया जा रहा है वह ताजा , शुद्ध व गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। उन्होंने स्टेजिंग ऐरिया की नियमित सफाई व सेनिटाइजिंग करने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से कहा कि आने वाले यात्रियों का हाथ सेनिटाइज, स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे तथा यात्रियों को नि:शुल्क मास्क भी अवश्य दिये जाये। उन्होंने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया से कहा कि स्टेडियम परिसर में सभी शौचालयों की नियमित सफाई हो तथा परिसर को भी सेनिटाइज करते हुए उत्तम सफाई व्यवस्था रखी जाय। मौके पर तैनात मेडिकल टीमों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आने वालों सभी यात्रियों का थर्मल स्केनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पूर्ण विवरण मोबाईल नम्बर सहित पंजिका में अंकित किया जाये तथा परीक्षण दौरान सोशल डिस्टेजिंग अनिवार्य रूप करायी जाये। स्टेजिंग ऐरिया में किचन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सहायक परियोजना निदेशक संगीता आर्या व स्वंय सहायता समूह को निर्देश दिये कि वे स्वच्छता व सेनिटाइजिंग प्रोटोकाॅल का अनुपालन करते हुए गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराये।

निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, उपजिलाधिकारी विवेक राय, आरटीओ राजीव मेहरा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि रणजीत सिंह रावत, पेयजल निगम एसके पन्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विरेन्द्र बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.टीके टम्टा, अधिशासी अभियंता लोनिवि एचएस रावत, आरएम रोडवेज यशपाल सिंह एआरटओ गुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!