Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्डबाल-जगतसामाजिक गतिविधियाँ

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं को दी गई स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। मंगलवार, १० सितम्बर। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, लक्खीबाग(लक्कड़मंडी) में एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका श्रीमती हनी पाठक, प्रदेश संयोजिका, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उत्तराखंड एवं प्रिया गुलाटी द्वारा कॉलेज की बालिकाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा सैनिटरी पैड्स भी वितरित किये गए। सामाजिक जागरूकता के सन्दर्भ में यह एक सराहनीय कार्य है। श्रीमती हनी पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने में कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम जोशी का विशेष सहयोग रहा। जिसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल आयोग की अध्यक्षा श्रीमती उषा नेगी व सदस्या श्रीमती शारदा त्रिपाठी उपस्थित रहे। श्रीमती हनी पाठक ने विशेष रूप श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल व प्रिया गुलाटी को धन्यवाद दिया और कहा कि इनके सहयोग से पूरा कार्यकर्म सफल हो सका तथा निःशुल्क सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराने हेतु श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल का दिल से आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। ज्ञात रहे कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत प्रदेश संयोजिका श्रीमती हनी पाठक वर्षभर महिलाओं के सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा से सम्बन्धित एवं अन्य अनेकों सामाजिक कार्य कराती रहती हैं।

 

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित प्रयासों के अंतर्गत बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने की एक सकारात्मक पहल है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को की गई और जिसे सर्वप्रथम निम्न लिंगानुपात वाले 100 जिलों में प्रारंभ किया गया है।
योजना के उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • पक्षपाती लिंग चुनाव की प्रक्रिया का उन्मूलन।
  • बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना।
  • बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही/गलत के बारे में अवगत कराना।
  • शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र व मजबूत बनाना।

इसके अतिरिक्त बालिकाओं को शिक्षा में माध्यम से, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग आदि क्षेत्रों के साथ ही रक्षा सेवाओं जैसे साहसिक क्षेत्रों में जाने के लिए प्रेरित करना एवं उचित मार्गदर्शन करना भी इस योजना का एक प्रमुख उद्देश्य है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!